बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गाँव से रामजी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि काम धाम नहीं चलने के कारण हो रही है परेशानी उन्हें आर्थिक सहायता की अपील है?
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम पोस्ट मोरदीवा से अमरजीत कुमार राय मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहे है कि विगत 29 /5 /2021 को समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर इनके द्वारा एक खबर प्रसारित हुई थी जिसमे बताया गया था कि लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार बंद हो गया है। वह बीमार है और उन्हें कोई भी सुविधा उन्हें दी जा रही है। खबर के प्रसारण के बाद असर यह हुआ कि इन्हे मोबाइल वाणी की तरफ से पाँच सौ रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिली जिससे इन्होने दवाइयाँ खरीदी। इसके लिए ये मोबाइल वाणी का धन्यवाद करते है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के दरियापुर गाँव से रामजी सदा मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बता रहे है। विगत 16 /5 /2021 को समस्तीपुर मोबाइल वाणी पर इनके द्वारा एक खबर प्रसारित हुई थी जिसमे बताया गया था कि है कि कोरोना की वजह से उनके परिवार पर भोजन का संकट आ पड़ा है।खबर के प्रसारण के बाद असर यह हुआ कि इन्हे मोबाइल वाणी की तरफ से हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि इनके खाते में उपलब्ध कराई गयी जिससे अब इनका परिवार का भरण पोषण हो रहा है और इसके लिए ये मोबाइल वाणी का धन्यवाद करते है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना काल में उनकी स्थिति बहुत खराब है रोजगार भी बंद पड़ा हुआ है, खाने की भी दिक्कत आ रही है भूखमरी जैसे हालत हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी से मदद करने की अपील की है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से मुंडा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके परिवार में कोई भी नहीं है। वह अपना भरण पोषण छोटा मोटा काम करके चलती थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है और दवाई खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से राजेंद्र ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि वह नाइ का काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद उनका काम बंद हो चूका है। जिस कारण से उनके घर में आर्थिक समस्या हो रही है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से राज कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण उनके पास अभी कोई काम काज नहीं है। जिस कारण से उनके घर में आर्थिक स्थिति और राशन की समस्या हो रही है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से मनोज राम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि बारिश के कारण उनका घर गिर गया है और उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से दुखन राय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनके पास कोई काम न होने से घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खिताब है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से अमरजीत कुमार राय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि वह प्रवासी मजदुर है जो मुम्बई में काम कर रहे थे। उनका रोजगार बंद होने के कारण वह अभी अपने गाँव में रह रहे है। पैसे की कमी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है।इसलिए वह मदद चाहते है
