डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान विभाग के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी आगामी 07 से 12 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मानसूनी रेखा के उत्तर बिहार की ओर बढ़ते हुए हिमालय के नजदीक होने के कारण उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के सक्रिय रहने से इन क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में आमतौर पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है तथा 10 एवं 11 जुलाई को तराई तथा मैदानी भागों में कहीं कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है । इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक पूरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है । पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 कि ० मी ० प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 84 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।
