शहर के सोनवर्षा चौक के नजदीक अभी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारा।क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल. भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह ने फायरिंग की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ब्रेकिंग- शहर के सोनवर्षा चौक के नजदीक अभी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारा. क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल. भाकपा माले नेता सुरेन्द्र सिंह ने फायरिंग की निंदा करते हुए दोषियों पर कारबाई की मांग की.

मोबाइल बानी संवाददाता दीपक कुमार से बात करते हुए ग्राम पंचायत राज किशनपुर युसूफ के पंचायत रोजगार सेवक इंद्रजीत कुमार ने मोबाइल वाणी को बताया कि मनरेगा अंतर्गत हम जॉब कार्ड कैसे बना सकते हैं और काम कैसे मांग सकते हैं।

भाजपा नेता राज कपूर सिंह ने ग्राहक सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना केजीएफ बालागच्छ

ताजपुर ,9 जुलाई 2020 समस्तीपुर के ताजपुर प्रखण्ड अंतर्गत अस्पताल चौक पर जुटकर इनौस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर जुलूस निकाला गया जो बाद में सभा में तब्दीली हो गया. सभा की अध्यक्षता इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो० एजाज एवं आइसा नेता मो०जावेद ने संयुक्त रूप से किया. संचालन इनौस प्रखंड सचिव नौशाद तोहीदी ने किया. सभा को संबोधित करते इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार, इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, चंद्रवीर कुमार, अरसद कमाल बब्लु, आइसा नेता संतोष कुमार, एकलव्य कुमार, चाॉद बाबु, मो० सादीक, रॉकी खान, मुकेश कुमार, मनोज कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव आशिफ होदा ने कहा की मोदी सरकार ने 150 से अधिक ट्रेन निजी हाथों को देने और रेलवे की 50% पदों को खत्म करने का फैसला लिया है. इसे छात्र-नौजवान कत्तई बर्दास्त नहीं करेगा. इसके खिलाफ धारदार आंदोलन चलाने की जरूरत है. उन्होंने प्रखंड के छात्र-नौजवानों से अपील किया कि ताजपुर के सभी सवालों पर मुखर होकर आवाज उठाने वाले संगठन आइसा- इनौस से जुड़कर इसे मजबूत बनाये ताकि निर्णायक आंदोलन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके. सभा को भाकपा माले नेताओं ने भी संबोधित किया.

पूर्व राजद जिलाउपाध्यक्ष की माँ का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया

समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक पर "इशांत कॉमन सर्विस सेंटर " का उद्घाटन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया l कार्यक्रम का संबोधित करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि विशनपुर तथा आस पास के क्षेत्रो में सेवाओं व सुविधाओं को आदान-प्रदान करने वाली एक कड़ी का कार्य कॉमन सर्विस सेंटर करेगी ।

Transcript Unavailable.

आइसा-इनौस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना महामारी के बीच रेलवे के डेढ़ सौ से अधिक ट्रेन को निजी हाथों में सौंपने तथा 50% पद समाप्त करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शहर के पटेल मैदान गोलंबर पर जुटकर प्रतिवाद मार्च निकालकर जो जुलूस की शक्ल में स्टेडियम मार्केट होते हुए एसडीओ कार्यालय तक गया. प्रतिरोध मार्च में शामिल छात्र रेलवे का निजीकरण बंद करो, एसटेट का परीक्षा ऑफलाइन मोड में लो', पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान करो, लॉज-हॉस्टल के छात्र तथा कोचिंग-प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को राहत पैकेज दो' आदि गगनभेदी नारे लगा रहे थे. प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण का बढ़ता मामला केंद्र व राज्य सरकार की नाकामी को दिखाता है. इस संक्रमण की आड़ में सरकार रेलवे के निजीकरण,पद कटौती, विश्वविद्यालय की परीक्षा लेने जैसा बेतुका फरमान जारी किया है. इसे वापस लेना होगा साथ ही सभी छात्रों, कोचिंग, प्राइवेट स्कूल के शिक्षक को राहत पैकेज तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान करना होगा अन्यथा आइसा आंदोलन को तेज करेगी. अंत में प्रतिवाद मार्च समाहरणालय पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया. मौके पर सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता इनौस के जिला अध्यक्ष राम कुमार तथा संचालन आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने किया. सभा के बाद 3 सदस्यीये प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रामकुमार, सुनील कुमार, अशिषदेव ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित स्मार-पत्र सौंप कर इस पर यथाशीघ्र कारबाई करने का मांग किया. वहीं प्रतिरोध मार्च में शामिल आइसा जिला सह-सचिव प्रीति कुमारी,उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, द्रख्शा जबी, रविशंकर कुमार भारती, मो.जावेद,चंद्रवीर कुमार, कृष्णा कुमार,रोशन कुमार, अनिल कुमार, मोज्जकिर रहमान, रवि कोहली, धीरज कुमार, आशीष देव, सुबोध कुमार, आइसा- इनौस जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान इत्यादि छात्र मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।