क्राइम मीटिंग में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नागपंचमी पर्व पर नाग देवता का प्रतीक बना कर पूजा अर्चना
सेंट जॉर्जेज कॉलेज मंसूरी में अध्ययननरत हर्षवर्धन ने अभी हाल ही सम्पन्न हुए आई सी एस सी बोर्ड के 12वीं के फाइनल परीक्षा में 94.25% अंक ला कर बिहारी प्रतिभा का डंका देश मे बजा दिया। ज्ञात हो कि हर्षवर्धन ने 10वी बोर्ड में भी गणित में 99%अंक लाया था और 12वीं बोर्ड में भी गणित विषय में उसने अपने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए 99% अंक लाया है। हर्षवर्धन बचपन से ही अध्ययन के प्रति काफी रुचि रखते हैं एवं स्वभाव से भी मिलनसार एवं व्यवहार कुशल हैं, समस्तीपुर के बिहार विधान परिषद सदस्य श्री हरिनारायण चौधरी जी के पौत्र एवं प्रसिद्ध व्यवसाई अरुण जी के पुत्र हर्षवर्धन के मेहनत एवं दृढ़ निश्चय से प्राप्त इस सफलता से मुहल्ले में हर्ष का माहौल है और जिले के कई लोग उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दे रहे हैं। मोबाइल वाणी भी हर्षवर्धन को बधाई देता है और उनका आने वाला समय और बेहतर हो एवं वे नित्य निरन्तर प्रगति पथ पर बढ़कर जिले का मान बढ़ाएं की शुभकामना देता है।
Transcript Unavailable.
समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज शुक्रवार को समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा में स्मार्ट क्लास तथा लगभग 01 करोड़ 23 लाख की लागत से मोरदीवा व विशनपुर में बनने वाले 03 प्रमुख सड़को का शिलान्यास किया l 58 लाख की लागत से सहनी टोला विशनपुर से मोरदीवा जाने वाली सड़क , 40 लाख की लागत से विशनपुर चौक से हकीमाबाद जाने वाली सड़क तथा 25 लाख की लागत से रामा डिपो विशनपुर से मुस्लिम बस्ती जाने वाली सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया l कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में स्मार्ट क्लास हो जाने से विद्यार्थियों को नई तकनीक की जानकारी प्राप्त होगी। स्मार्ट क्लास से बच्चो की मानसिक व बौद्धिक विकास होगा। कहा कि सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास से विद्यार्थियों की जिन्दगी संवरेगी। स्मार्ट क्लासेस से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। स्थानीय विधायक ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होता रहेगा। उनके द्वारा समस्तीपुर को विकास की पटरी पर लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात का साधन किसी भी क्षेत्र के विकास की पटकथा की जननी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी। इससे आवागमन में सुविधा मिल रही है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एकमात्र लक्ष्य और मैं सदैव प्रयत्नशील हूं। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है, जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास कर रहा हूं l विकास मेरी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा के रूप में प्रतिष्ठापित होकर रहेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन मुखिया मुकेश कुमार ने किया l
मास्क नहीं पहनने वालों को लगाया गया जुर्माना
जदयू नेता का अस्थि कलश गंगा सागर में किया गया विसर्जित
जर्जर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
पीड़ित मानवता की सेवा एकमात्र लक्ष्य तन मन धन सब अर्पण: सुंदरेश्वर राम कल्याणपुर:- पीड़ित मानवता की सेवा व आम आदमी के जीवन में बेहतरी लाने के लक्ष्य से ही राजनीति में आने की बात कही.इसी कड़ी में भाजपा के जिला मंत्री सुंदरेश्वर राम ने क्षेत्र भ्रमण में कनौजर पंचायत की सड़क वर्षों से एक सड़क नहीं बनने के कारण पांच सौ परिवारों की आबादी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसका कारण यह भी है .कि जहां पे ये सड़क पड़ती है. वहां पर समस्तीपुर व दरभंगा जिले का सीमा क्षेत्र है. जिसके कारण दोनों ही पंचायत व जिला स्तर के किसी भी फंड का उपयोग नहीं किया जा रहा था. हालांकि इस सड़क से होकर प्रत्येक दिन पांच सौ परिवारों का आना जाना होता है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए भाजपा जिला मंत्री सुन्देश्वर राम से अपनी व्यथा कही. जिसके बाद सुंदरेश्वर राम ने इस सड़क का निर्माण कार्य अपने बचत के पैसों से कराने का संकल्प लिया. इसी कड़ी में भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कनौजर पंचायत के उस सड़क को का निर्माण कार्य आरंभ किया. इस सड़क निर्माण में लगभग एक लाख खर्च होने की बात कही गई है. कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी मंडल में कलौजर गांव में बागमती नदी किनारे लौदौरा - गनौरा पथ पर करीबन पांच सौ फीट में बनने वाली सड़क के कार्य आरंभ होने से जुड़े परिवारों में खुशी देखी जा रही है. स्थानीय पूर्व सरपंच रविन्द्र ठाकुर एवं अन्य ग्रामीणों के वार्ता के बाद इस सड़क में ईंटकरण का काम आज भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने इसकी शुभारंभ करवाई। जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सुंदेश्वर राम पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इसी कड़ी में यह कार्य भी है. सड़क निर्माण के शुभारंभ के मौके पर चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला महामंत्री प्रभात कुमार, जिला प्रवक्ता कौशल पांडेय, सुधीर शर्मा, विजय शंकर ठाकुर, अवधेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर, बलिराम मिश्रा, विकास पांडेय, अनिल पांडेय, मुखिया बिनोद ठाकुर इत्यादि शामिल रहे .
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक जिला इकाई समस्तीपुर की एक आवश्यक बैठक समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पद पर पदधारकों का चयन किया गया। नवचयनित प्रखंड उपाध्यक्ष सोनाली कुमारी नें कहा कि जब तक हमारे सभी कार्यपालक सहायकों को स्थाई सेवा का दर्जा नहीं मिलता है तबतक हमारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
