देश के चर्चित चिकित्सक यूपी निवासी डा० कफील खान को यूपी के मुख्यमंत्री योगीजी द्वारा जेल में बंद किये जाने के खिलाफ 12 जुलाई को 2 बजे से शहर के शास्त्री गली से आइसा- इनौस के झंडे- बैनर तले निकाले जाने वाले न्याय मार्च में बड़ी भागीदारी दिलाने को लेकर शनिवार को खराब मौसम के बाबजूद आइसा- इनौस के कार्यकर्ताओं ने शहर से गाँव तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इनौस जिला सचिव आशिफ होदा,अध्यक्ष राम कुमार,आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, अध्यक्ष लोकेश राज,मनीषा कुमारी, प्रिति कुमारी, नौशाद तौहिदी, मो० एजाज, आइसा- इनौस जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया. कार्यकर्ताओं ने छात्र, युवा एवं बुद्धिजीवियों से बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने की अपील की. माले नेता सुरेन्द्र ने कहा कि समुचित ईलाज की सरकारी सुविधा का आभाव रहने के व्यान देने के बाद यूपी के योगी सरकार उन्हें टारगेट करने लगी और रणनीति बनाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया. जेल में उन्हें टार्चर किया जा रहा है. डा० कफील के जेल से जारी विडियो हम सबको सोचने को मजबूर कर रहा है. माले नेता ने अविलंब बिना शर्त डा० कफील पर से मुकदमा वापस लेकर रिहा करने की मांग की अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा करते हुए इस मुद्दे पर गाँव से दूर शहर तक आंदोलन चलाए जाने की घोषणा की। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 405 पहुंची लोग दहशत में
समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर प्रखंड के रामपुर दूधपुरा निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक स्वर्गीय बद्रीनाथ तिवारी की पौत्री एवं मुंबई आयकर विभाग में कार्यरत अनिल कुमार तिवारी एवं समाजसेवी हेमलता तिवारी की पुत्री सुश्री प्रकृति तिवारी ने आई सी एस सी बोर्ड परीक्षा में 97.4अंक लाकर अपने गांव सहित जिले और अपने राज्य का नाम रौशन किया है|सुश्री प्रकृति अपने बड़ी बहन की तरह डॉक्टर बनना चाहती है बताते चलें कि प्रकृति मात्र दो बहन है इनकी बड़ी बहन मुंबई में एमबीबीएस फाइनल में है समस्तीपुर जिला एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा शिक्षिका अमृता कुमारी शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सहित कई लोगों ने इनकी सफलता पर इनको सम्मानित करने का निर्णय लिया है और बिहार के बेटियो के लिए अनुकरणीय बताया है|
समस्तीपुर/पूसा। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रकाशन प्रभाग के नये भवन का कुलपति डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में काफी लंबे समय से प्रकाशन प्रभाग का काम आउटसोर्सिंग के भरोसे चल रहा था। प्रकाशन प्रभाग के शुरू होने से विश्वविद्यालय के कई जरुरी प्रकाशनों का मुद्रण यहीं से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रभाग में एक आटोमेटिक आफसेट मशीन लगाई गई है जिसमें मुद्रण के साथ साथ बाईंडिग भी हो जायेगी। इस अवसर पर डा श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के न्यूज़ लेटर का भी विमोचन किया। न्यूज़ लेटर मासिक निकाला जायेगा। प्रकाशन प्रभाग के बेहतर कार्य के लिये एक समिति का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डा राकेश मणि शर्मा को बनाया गया है। डा राकेश मणि शर्मा ने कहा कि कुलपति के निर्देश पर प्रकाशन प्रभाग को बेहतर बनाने के लिये कई ठोस कदम उठाये गये हैं जिससे बाहरी प्रिंटिंग एजेंसियों पर विश्वविद्यालय की निर्भरता कम होगी। इस अवसर पर निदेशक शिक्षा डा एम एन झा, डीन अभियांत्रिकी डा अंबरीष कुमार, डीन बेसिक साइंस डा सोमनाथ राय चौधरी, डीन हार्टीकल्चर डा कृष्ण कुमार समेत कई वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डा गुप्ता त्रिवेदी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा राकेश मणि शर्मा ने किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ऑटो चालक या बस ड्राइवर भाड़ा यात्री से पहले की अपेक्षा दोगुना तिगुना ले रही है संबंधित विभाग है बेखबर विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज शुक्रवार को समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा में स्मार्ट क्लास तथा लगभग 01 करोड़ 23 लाख की लागत से मोरदीवा व विशनपुर में बनने वाले 03 प्रमुख सड़को का शिलान्यास किया l 58 लाख की लागत से सहनी टोला विशनपुर से मोरदीवा जाने वाली सड़क , 40 लाख की लागत से विशनपुर चौक से हकीमाबाद जाने वाली सड़क तथा 25 लाख की लागत से रामा डिपो विशनपुर से मुस्लिम बस्ती जाने वाली सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया l कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में स्मार्ट क्लास हो जाने से विद्यार्थियों को नई तकनीक की जानकारी प्राप्त होगी। स्मार्ट क्लास से बच्चो की मानसिक व बौद्धिक विकास होगा। कहा कि सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास से विद्यार्थियों की जिन्दगी संवरेगी। स्मार्ट क्लासेस से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। स्थानीय विधायक ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होता रहेगा। उनके द्वारा समस्तीपुर को विकास की पटरी पर लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात का साधन किसी भी क्षेत्र के विकास की पटकथा की जननी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी। इससे आवागमन में सुविधा मिल रही है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एकमात्र लक्ष्य और मैं सदैव प्रयत्नशील हूं। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है, जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास कर रहा हूं l विकास मेरी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा के रूप में प्रतिष्ठापित होकर रहेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन मुखिया मुकेश कुमार ने किया l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद महासचिव जगदीश राय, पूर्व मुखिया रामप्रसाद राय, पूर्व जिला महासचिव रामकुमार राय, मुखिया मुकेश कुमार , पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद नेता रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , प्रमोद पंडित , मोo आसिफ इकबाल , नगर राजद अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्नकी, शिक्षक शशि भूषण पोद्दार, सीमा कुमारी , सुधा कुमारी , गगन कुमार , संजय कुमार यादव, हिमांशु यादव, दीपक यादव, गुड्डू सिंह, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव सना सईदी उर्फ चीना, बिरजू प्रसाद महतो , मोo सयुम, मोo बशीर अहमद , महेंद्र सिंह, सुंदरेश्वर पासवान , अशोक कुमार , बिट्टू कुमार, मनोज पासवान, जितेंद्र कुमार , मोo तनवीर आलम ,चंदन यादव, मुकेश कुमार सिंह, शिवसागर महतो, जितेन्द्र पटेल, प्रदीप राय, अबुलैस अंसारी, मो० जावेद ,नंदन यादव, विश्वनाथ ठाकुर , रंजीत कुमार रम्भू , गोपाल महतो , रामाशंकर साह, मोo कादिर, त्रिभुवन राय, निरंजन स्वामी , मनोज कुमार राय, दिलीप कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के सभी अधिकारी अभियंता से बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये
मास्क नहीं पहन ने वाले को शहर सहित पूरे जिले में देना होता है फाइन सुनिए जिले में कितना जुर्माना दिए हैं
कोविड-19 (COVID-19) के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए व्यापक दिव्यांगता समावेशी दिशानिर्देशों के तहत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ० शिवाजी कुमार, राज्य आयुक्त नि:शक्तता, बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रमण्डलवार के तहत आज दिनांक 10 जुलाई 2020 (शुक्रवार) को सुवह 11:00 बजे से अन्तिम निपटारा तक दरभंगा प्रमण्डल (दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिला) के दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन ई-न्यायालय का आयोजन कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का ऑनलाइन निपटारा किया गया । ई-न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर राज्य आयुक्त नि:शक्तता द्वारा जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र दरभंगा का वेतन रोकने का आदेश एवं समस्तीपुर खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी पर नोटिस जारी किया गया वहीं कोर्ट में राज्य आयुक्त नि:शक्तता के आदेश पर विजय कुमार- समस्तीपुर को व्हीलचेयर एवं नितिश कुमार-समस्तीपुर को बैशाखी तत्काल देने के लिए सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर को आदेशित किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर सैनीटाईजर छिड़काव करवाया गया
