कोविड-19 (COVID-19) के दौरान दिव्‍यांगजनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए व्‍यापक दिव्‍यांगता समावेशी दिशानिर्देशों के तहत विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से डॉ० शिवाजी कुमार, राज्‍य आयुक्‍त नि:शक्‍तता, बिहार सरकार द्वारा दिव्‍यांगजनों के लिए प्रमण्‍डलवार के तहत आज दिनांक 10 जुलाई 2020 (शुक्रवार) को सुवह 11:00 बजे से अन्तिम निपटारा तक दरभंगा प्रमण्‍डल (दरभंगा, मधुबनी एवं समस्‍तीपुर जिला) के दिव्‍यांगजनों के लिए ऑनलाइन ई-न्‍यायालय का आयोजन कर उनकी समस्‍याओं/शिकायतों का ऑनलाइन निपटारा किया गया । ई-न्‍यायालय में उपस्थित नहीं होने पर राज्‍य आयुक्‍त नि:शक्‍तता द्वारा जिला प्रबंधक बुनियाद केन्‍द्र दरभंगा का वेतन रोकने का आदेश एवं समस्‍तीपुर खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी पर नोटिस जारी किया गया वहीं कोर्ट में राज्‍य आयुक्‍त नि:शक्‍तता के आदेश पर विजय कुमार- समस्‍तीपुर को व्‍हीलचेयर एवं नितिश कुमार-समस्तीपुर को बैशाखी तत्‍काल देने के लिए सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग समस्‍तीपुर को आदेशित किया गया।