हेल्पिंग हब की टीम ने किया पौधारोपण एवं उपहार स्वरूप भेंट किया पौधा
रंजीत प्रसाद महतो बने रालोसपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
लगातार विकास की राह पर तत्पर मोरवा विधायक ! मोरवा विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास !
सन ऑफ मल्लाह की बेटी मुस्कान ने कि महाराष्ट्र बोर्ड मे नाम रौशन : शंकर चौधरी समस्तीपुर | विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित दरभंगा जिले के सुपौल निवासी मुकेश सहनी की पुत्री मुस्कान सहनी ने आज ICSE BOARD 10th (मुम्बई महाराष्ट्र) में 91.6% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश का मान सम्मान बढ़ायी . वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष सह बसंतपुर रमणी पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी ने मुस्कान एवं उनके पूरे परिवार को बधाई दी व उज्वल भविष्य की कामना किए विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा माता-पिता द्वारा दिये गए अच्छे संस्कार और मुस्कान की मेहनत का ये फल है. इधर जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार चौधरी ने बताया महाराष्ट्र बोर्ड मे प्रथम श्रेणी व 91.6% अंक की खबर सुनते ही फोन व प्रदेश भर मे सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लगा हुआ है।
प्रखंड में चल रहे भू-विवादों को सुलझाने के लिए पुलिस व अंचल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस बावत पूर्व से प्रतिवेदित जमीन से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रखंड में कई वर्षों से चले आ रहे भूमि संबंधी विवाद को सुलझाने के लिए आज शनिवार को पूसा अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वैनी ओपी थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, वैनी ओपी थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव , पूसा थाना एएसआई संजय कुमार ,भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिप सदस्य संजय त्रिवेदी, ठहरा मुखिया पति जय प्रकाश मिश्र, मोरसंड पंचायत के मुखिया पति मनोज राम, माले प्रखंड कमिटी सदस्य महेश सिंह, मो० असगर, बिगन शर्मा इत्यादि उपस्थित थे। इस दौरान कई वर्षों से चले आ रहे भूमि संबंधी कई जटिल विवाद का निपटारा किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विवादित जमीन का हल जरूरी है। इससे न केवल समाज में शांति का माहौल कायम रहेगा। बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी लगाम कसा जाएगा। प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने कहा कि जमीन विवाद को काफी गंभीरता से लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी कोई जमीन का विवाद सामने आए उसे पहली प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने की जरूरत है। भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि भूमि संबंधी विवाद का समाधान सुलह-समझौते के माध्यम से कराया जा सकता है। कुछ मामले तो परिवार व संबंधियों के होते हैं जो बातचीत के माध्यम से ही हल कराये जा सकते हैं। लेकिन मामले का संज्ञान न होने के कारण कई प्रकरण लंबित पड़े रहते हैं, जो बाद में शांतिभंग का कारण बनते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोहिउद्दीननगर में चौबीस लोगों से वसूला गया जुर्माना
दक्षिणी डुमरी के ग्रामीण चिकित्सक को पुरानी विवाद को लेकर किया जख्मी
समस्तीपुर डीएम ने लिया गंगा वह वाया नदी के तटबंधों का जायजा
मोहनपुर के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा अस्सी दिनों का खाद्यान्न
आज दिनांक 11 जुलाई 2020 को अखिल भारतीय संभावित मशरूम अनुसंधान परियोजना अंतर्गत सामाजिक संस्था युवा सौर्य के सहयोग से डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के तत्वाधान में प्रवासी मजदूरों के स्वरोजगार हेतु मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा पंचायत के मोरदीवा मध्य विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मशरूम विभाग के परियोजना निदेशक डॉ दयाराम ने मोरदीवा एवं बिशनपुर गांव के कुल 30 प्रवासी मजदूरों को ओयस्टर मशरूम लगाना एवं मशरूम से पकने वाले पकवान जैसे कटलेट पकोड़ा इत्यादि के बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं इनके निर्देशन में प्रशिक्षुओं ने सभी पकवान बना कर खाया। प्रशिक्षण के मौके पर जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने सभी प्रशिक्षुओं को बताया की मशरूम के विभिन्न उत्पादों को बनाकर यह प्रवासी मजदूर अपने जीविका का पुनर्निर्माण कर रहे हैं और अपने ही गांव में आत्मनिर्भर होकर काम करेंगे और रहेंगे। प्रशिक्षण से चर्चा करते हुए नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल उमेश प्रसाद ने सभी प्रशिक्षुओं की लगन शीलता को देखकर प्रशिक्षण की प्रशंसा की एवं उम्मीद जताया कि निश्चित है या प्रशिक्षण सफलता की ओर बढ़ रहा है और सभी प्रशिक्षु मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं वही मोरदिवा विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने मशरूम उत्पादन को प्रवासी मजदूरों के स्वरोजगार के लिए एक बेहतर तरीका बताया और सभी प्रवासियों को उत्साह से इस काम को करने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए संस्था के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि संस्था युवा सौर्य इन प्रवासी मजदूरों के साथ विगत जून महीने से काम कर रही है और लॉक डाउन की स्थिति में इन प्रवासी मजदूरों को तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था इसी कड़ी में आज इन सभी प्रशिक्षणार्थियों का पांचवा दिन का प्रशिक्षण है जिसमें प्रशिक्षित होकर प्रशिक्षु मशरूम के पकवान बनाना सीखे हैं और इससे यह प्रशिक्षु मशरूम का उत्पादन कर पहले अपने घर में पोषण युक्त आहार का भोजन करेंगे और फिर इसे बाजार में बेचकर अपनी जीविका संवर्धन करेंगे। कार्यक्रम के अगली कड़ी के बारे में युवा सौर्य संस्था के अध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के स्वाबलंबन के लिए संस्था मार्च 2021 तक इन सभी प्रवासियों बल साथ काम कर इन मजदूरों की आमदनी को कम से कम 10000/- प्रतिमाह करने का लक्ष्य रखा है। प्रशिक्षण के अंत में मोरदीवा के प्रशिक्षु शमशाद मुन्ना विमल एवं दरियापुर के राहुल ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं साधन सेवीओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में धर्मेंद्र, मनोज, रवि, ज्योतिष इत्यादि की भूमिका महत्वूर्ण रही।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
