बिनगामा में वार्ड सचिवों ने की बैठक

डीआरएम कार्यालय को किया जा रहा सेनेटाईज्ड समस्तीपुर। रेलवे प्रशासन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय , समस्तीपुर के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर संपूर्ण मंडल कार्यालय को सेनेटाईज्ड कराने का निर्णय लिया है। इसलिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में लगातार दो दिनों दिनांक 12 एवं 13.07.2020 को सेनेटाईजेशन का कार्य किया जायेगा। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 12.07.2020 को रविवार होने के कारण मंडल कार्यालय बन्द है तथा दिनांक 13.07.20 सोमवार को कार्यालय अवकाश घोषित कर दिया गया है ताकि सेनेटाईजेशन का कार्य निर्बाध रूप से सम्पन्न कराया जा सके। इस दौरान मंडल के कार्यालय अवस्थित सभी अधिकारियों के कार्यालय कक्ष, कर्मचारियों के बैठने का स्थान, सभा कक्ष, कन्ट्रोल कक्ष के साथ - साथ अन्य स्थलों को पूरी तरह से सेनेटाईज्ड कराया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए दिनांक 13.07.2020 सोमवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने आवास पर ही रहने का निर्देश दिया गया है।

शहर के शास्त्री गली से आइसा-इनौस के कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर अपने अपने हाथों में नारे लिखे तख्ती के साथ डॉक्टर कफील को रिहा करने, रासुका लगाने के खिलाफ शारीरिक दूरी बनाते हुए आक्रोश मार्च निकाला गया।आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुज़रते हुए ओभर ब्रिज गोलम्बर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। मार्च व सभा में बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले जिला सचिव कामरेड प्रोo उमेश कुमार बतौर वक्ता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कामरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंह शिरकत किए। सभा की अध्यक्षता इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार व आइसा जिला अध्यक्ष लोकश राज ने संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन इनौस जिला सचिव आसिफ होदा व आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने की। सभा को इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, इनौस जिला कमिटी सदस्य दिनेश कुमार सिंह, नौशाद तौहीदी, परवेज एकबाल आइसा जिला सह सचिव मो0 फरमान कार्यालय सचिव राजू झा, जिला कमिटी सदस्य मो0 जावेद समेत कई अन्य इनौस आइसा के दर्जनों नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

1974 के ऐतिहासिक रेल हड़ताल के महानायक व ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय नेता स्मृति -शेष एस.के.ठाकुर की पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी l समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर चांदनी चौक पर समस्तीपुर विकास मंच व प्रखंड सरपंच संघ समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि -सह -पुष्पांजलि सभा के अवसर पर "बुजुर्ग सम्मान समारोह " में 50 से अधिक अवकाशप्राप्त लोको पायलट तथा लगभग 30 समाजसेवीगण को पाग-बेंत-माला -चादर-पुस्तक देकर सम्मानित किया गया l मौके पर जितवारपुर हाट में दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच लगभग 400 मास्क का भी वितरण किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान व समाजसेवी रामकुमार राय ने संयुक्तरूप से एवं धन्यवाद् ज्ञापन स्वर्गीय एस.के.ठाकुर के पुत्र व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में रामस्वार्थ राय ने कहा कि बात 1974 की है जब स्वर्गीय एस.के.ठाकुर जी ने ऑल इंडिया रेलवे मैन फेडरेशन के तत्कालीन अध्यक्ष स्मृति शेष जार्ज फर्नांडिस जी के साथ मिलकर रेलकर्मियों की मांगो को लेकर सबसे बड़ी रेल हड़ताल कराई थी l जिसमे 15 लाख से अधिक रेलकर्मियों के शामिल होने से मानो देश ही ठहर गया था l उन्होंने कहा कि एस.के.ठाकुर साहब एक निर्भीक एवं तेजतर्रार ट्रेड यूनियन नेता थे जिन्होंने हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी एवं गरीबों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाया l अपने सम्बोधन के क्रम में रेलवे ट्रेड यूनियन नेता आनंदी राय ने कहा कि रेलवे आंदोलनों के दौरान स्वर्गीय एस.के.ठाकुर को जेल भी जाना पड़ा तथा 14 वर्षो तक नौकरी से बर्खास्तगी भी झेलनी पड़ी l उनका जीवन हमेशा कम्युनिस्ट और मजदूर वर्ग के हितों की लड़ाई को समर्पित रहा। वे केवल रेलवे ट्रेड यूनियन के ही नहीं, हम सबों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बने रहेगें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अवकाशप्राप्त लोको पायलट रामप्रीत राय ने कहा कि मैंने आज तक ठाकुर साहब ऐसा ट्रेड यूनियन लीडर नहीं देखा। हमें उनका आत्मिक सहयोग व सानिध्य मिला तथा उन्होंने सदैव हमें ट्रेड यूनियन के संघर्ष व आन्दोलन मेंं अपना संंरक्षण व मार्गदर्शन दिया जिसे मैं आजीवन नहीं भूल सकता। स्वर्गीय एस.के.ठाकुर जी की अगुवाई में 1974 में ऐतिहासिक रेलवे हड़ताल हुई थी जो विश्व इतिहास में दर्ज है। कार्यक्रम के अंत में 02 मिनट का मौन रख कर स्वर्गीय एस.के.ठाकुर जी को श्रद्धांजलि दी गयी l कार्यक्रम को रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, शिक्षाविद प्रोफेसर दिनेश कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , समाजसेवी जगदीश राय, रामकुमार राय, विधा भूषण यादव , जिला पार्षद संजीत चौपाल , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला उर्फ संतोष कुशवाहा , अवकाशप्राप्त लोको पायलट आनंदी राय, रामचन्द्र राय, रामप्रीत राय, लालदेव राय, मौजे लाल सिंह , प्रदीप राय, रामदेव राय, मंचित राय, नंदू राय, गणपत राय, मोo ￰जहांगीर आलम , मोo तनवीर, रामप्रीत दास, रामजपित राय, मौजेलाल राय, राजेन्द्र राय, जामुन राय, समाजसेवी मोo एनुल हक, रामविनोद पासवान , ईo राजेश राय, परवेज आलम , प्रमोद कुमार पप्पू , शशि यादव उर्फ शशि राज, हरिहर झा , रघु कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , जयलाल राय, रामयतन राय, मोo अखलाक, हरेन्द्र कुमार , सोनी सिंह , प्रमोद राम, रंजीत राय, रघुनन्दन राय, मोo शाहिद मुखिया , भंडुल राय, परमानंद राय, राकेश मिश्र, संदीप कुमार , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , अशोक कुमार , पवन कुमार, जिया खान , मुकेश कुमार , प्रवीण कुमार , संजय कुमार, राहुल कुमार , मोo बशीर अहमद, मोo आसिफ इकबाल , जागेश्वर बैठा , डाo रामपुकार सिंह , राजेश साह, पिनाक पानी बोस आदि मौजूद थे l पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे अवकाशप्राप्त रेल कर्मचारी गणपत राय, नंदू राय, रामप्रीत राय आदि के घर पर जाकर उन्हें भी पाग-चादर-बेंत-माला आदि से सम्मानित किया गया lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर(समस्तीपुर)त्र। थाना क्षेत्र के समर्था गाँव से पुलिस को सूचना के आधार पर पुलिस समर्था के रौशन कुमार एवं अरुण कुमार के घर से 120 कार्टन में 1036 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया गुरुवार को देर शाम गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिला कि सूचना समर्था गाँव मे एक घर मे विदेशी शराब रखने की सुचना पर पुलिस अपने दल बल के साथ ठिकाने पर छापा देकर भारी मात्रा में समर्था निवशी रौशन कुमार एवं अरुण कुमार के घर से विदेशी शराब बरामद किया।जिसकी प्रथमिकी थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी शिवनाथ यादव ने प्रथमिकी दर्ज कराते हुए रौशन कुमार एवं अरुण कुमार को नामजद किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोसड़ा शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और उन पर ही समाज का वर्तमान व भविष्य टिका हुआ है ,वर्तमान सरकार विकसित बिहार व विकसित भारत की डंका तो पीट रही, मगर हैरत है समाज के निर्माण की नींव बनाने वाले शिक्षकों की अनदेखी कर एवं बिहार के नौनिहालों पर ध्यान नहीं रख ,कितना सफल हो पाएंगें ये समझ से परे है ।पिछले दिनों लगातार महीनों हड़ताल के बाद भी इनकी मांगे माननी तो दूर वार्ता भी नहीं कर, बिहार की शिक्षा के साथ वर्तमान सरकार खिलवाड़ कर रही है। तो शिक्षकों ने भी अब मन बना लिया है कि आगामी दरभंगा शिक्षक चुनाव में शिक्षक हर हाल में बदलाव करेगी।उक्त बातें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी श्री प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार सिंह ने रोसड़ा एवं शिवाजीनगर प्रखंड में शिक्षकों से संपर्क के दौरान कहा ।भ्रमण के दौरान उच्च विद्यालय भिरहा के प्रधानाध्यापक सत्यदेवदास नीलमणि उच्च विद्यालय के हीरा प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार राय उच्च विद्यालय एरौत के बसंत कुमार समेत दर्जनों शिक्षक से मुलाकात किया। संपर्क अभियान में सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, पम्मू जी ,अनिल महतो, सुरेंद्र नारायण सिंह लालन ,अशोक साहू, रामकुमार चौधरी ,कैलाश कुमार आदि शामिल थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुखिया एवं वार्ड सदस्य ने किया मास्क और साबुन का वितरण विभूतिपुर(समस्तीपुर)। प्रखंड के विभूतिपुर उत्तर पंचायत के माधोपुर वार्ड संख्या 13 में मुखिया श्रीमती गीता देवी एवं वार्ड सदस्य रमेश कुमार महतो ने पूरे वार्ड में साबुन एवं मास्क का वितरण किया। मुखिया ने ग्रामीणों से अपील की कोरोना महामारी बीमारी है। अनावश्यक रूप से घर के बाहर नहीं निकले। अति आवश्यक काम हो तो ही घर से बाहर माक्स लगाकर निकले। वैसे व्यक्ति जो बिना मास्क कहीं जाते हैं तो वह दंड के भागी बनेंगे। वार्ड सदस्य ने ग्रामीणों से कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं साबुन से हाथ धोते रहें। मौके पर उपस्थित ग्रामीण दीपक कुमार साह,रामबली माहतो, परमानंद साह,राम बोल दास, दिनेश साह, विमला देवी,लुखिया देवी, मंजू देवी इत्यादि मौजूद थे।

व्यवसायिक प्रकोष्ट का जिला अध्यक्ष व व्यवसायिक प्रकोष्ट का प्रदेश सचिव मनोनीत। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर पोदार संगठन का विस्तार करते हुए विभूतिपुर प्रखंड के नरहन निवासी व्यवसायि रंजीत प्रसाद महतो को समस्तीपुर जिला का व्यवसायिक प्रकोष्ट का जिला अध्यक्ष मनोनित करते हुए मनोनयन पत्र दिया।साथ ही व्यवसायी नरहन निवासी अमरजीत साह को व्यवसायिक प्रकोष्ट का प्रदेश सचिव मनोनीत किया तथा पत्र दिया इन दोनो के मनोनयन से रालोसपा का जिला एबं प्रदेश के व्यवसायिक वर्ग में जनाधार काफी बढ़ेगी तथा पार्टी एबं रास्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और अधिक मजबूत होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में रालोसपा एबं महागठबंधन को भारी सफलता मिलेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी जिसमे विभूतिपुर विधानसभा का अहम भूमिका रहेगा और इस क्षेत्र से भी महागठबंधन के उम्मीदवार विजय होंगे इनके मनोनयन के समय विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

हेल्पिंग हब की टीम ने किया पौधारोपण,उपहार स्वरूप भेंट किया पौधा विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत रघुनंदन उच्च विद्यालय समर्था मे जल जीवन हरियाली के तहत हेल्पिंग हब संगठन की टीम ने पौधारोपण किया एवं लोगों के बीच उपहार स्वरूप फलदार पौधा भेंट किया। वहीं रघुनंदन उच्च विद्यालय के दानदाता विद्यु भूषण सिंह से मुलाकात के बाद विद्यालय को कैसे पूर्ण जीवित करना है आदि बिंदुओं पर चर्चा किया। टीम के अमित सिंह ने बताया कि हेल्पिंग हब का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश निजी या सरकारी विद्यालय नहीं जाते हैं उन्हें निःशुल्क शिक्षा देना।स्वास्थ्य परामर्श केंद्र जहां पर हर प्रकार के व्यक्तियों का निःशुल्क इलाज का व्यवस्था करना। अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाना आदि है। मौके पर अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

मुखिया एवं वार्ड सदस्य के द्वारा किया गया माक्स और साबुन का वितरण