शहर के शास्त्री गली से आइसा-इनौस के कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर अपने अपने हाथों में नारे लिखे तख्ती के साथ डॉक्टर कफील को रिहा करने, रासुका लगाने के खिलाफ शारीरिक दूरी बनाते हुए आक्रोश मार्च निकाला गया।आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुज़रते हुए ओभर ब्रिज गोलम्बर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। मार्च व सभा में बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले जिला सचिव कामरेड प्रोo उमेश कुमार बतौर वक्ता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कामरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंह शिरकत किए। सभा की अध्यक्षता इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार व आइसा जिला अध्यक्ष लोकश राज ने संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन इनौस जिला सचिव आसिफ होदा व आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने की। सभा को इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, इनौस जिला कमिटी सदस्य दिनेश कुमार सिंह, नौशाद तौहीदी, परवेज एकबाल आइसा जिला सह सचिव मो0 फरमान कार्यालय सचिव राजू झा, जिला कमिटी सदस्य मो0 जावेद समेत कई अन्य इनौस आइसा के दर्जनों नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
