हेल्पिंग हब की टीम ने किया पौधारोपण,उपहार स्वरूप भेंट किया पौधा विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत रघुनंदन उच्च विद्यालय समर्था मे जल जीवन हरियाली के तहत हेल्पिंग हब संगठन की टीम ने पौधारोपण किया एवं लोगों के बीच उपहार स्वरूप फलदार पौधा भेंट किया। वहीं रघुनंदन उच्च विद्यालय के दानदाता विद्यु भूषण सिंह से मुलाकात के बाद विद्यालय को कैसे पूर्ण जीवित करना है आदि बिंदुओं पर चर्चा किया। टीम के अमित सिंह ने बताया कि हेल्पिंग हब का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश निजी या सरकारी विद्यालय नहीं जाते हैं उन्हें निःशुल्क शिक्षा देना।स्वास्थ्य परामर्श केंद्र जहां पर हर प्रकार के व्यक्तियों का निःशुल्क इलाज का व्यवस्था करना। अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाना आदि है। मौके पर अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।