मोहिउद्दीननगर में पैंतालीस नावों का किया गया पंजीकरण

जिला वकील संघ के बैठक में निर्णय अधिवक्ता नहीं करेंगे 21 जुलाई तक प्रैक्टिस

* जिला विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिए गए आंदोलनात्मक निर्णय * डीएम,डीआरएम आदि को को स्मार-पत्र अगले सप्ताह- शत्रुधन राय * 11 अगस्त को स्टेशन चौराहा पर धरना- प्रो० उमेश कुमार * सभी दलों एवं संगठन भाग लें- सत्यनारायण स जिला विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक सोमवार को शहर के माधुरीचौक पर संपन्न हुई.अध्यक्षता प्रो० उमेश कुमार ने की. संचालन मोर्चा के संयोजक शत्रुधन राय ने की. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, डोमन राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए. रेल कारखाना में पीओपी डब्बा निर्माण करने, भोला टाकीज, मुक्तापुर, दलसिंहसराय आदि रेल गुमटी पर औभरब्रीज बनाने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, मालगोदाम चौक से जितवारपुर तक जर्जर सड़क बनाने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर-भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन बनाने, समस्तीपुर को नगर निगम का दर्जा देने, दुधपुरा हवाई अड्डा को जीर्णोध्दार कर चालू करने आदि के मांग पर पूर्व में चलाए गए आंदोलनों की समीक्षा की गई साथ ही इसमें बड़ी भागीदारी दिलाकर इसे निर्णायक आंदोलन में बदलने का निर्णय लिया गया. इसके तहत अगले सप्ताह डीएम, डीआरएम आदि से प्रतिनिधिमंडल मिलकर स्मार-पत्र देने एवं 11 अगस्त को 11 बजे से स्टेशन चौराहा स्थित गांधी स्थल पर धरना देने का निर्णय लिया गया. मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन को छोड़िये जनप्रतिनिधियों को भी जिला की विकास की चिंता नहीं है. ऐसे में आम- आवाम को ही सड़क पर उतरकर संघर्ष तेज करना होगा.

निजी विद्यालयों के ऑन लाइन क्लास साधन संपन्न बच्चो के लिए भी आंशिक रूप से उपयोगी

समस्तीपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर और बिथान में कार्यरत एंबुलेंस कर्मी के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में सभी एंबुलेंस कर्मी शनिवार को हड़ताल पर चले गए।इससे सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंबुलेंस की सुविधा बाधित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सदर अस्पताल में एकत्रित होकर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान एक सभा हुई। अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हसनपुर में नौ जुलाई की रात्रि में ड्यूटी के दौरान एंबुलेंस कर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना अशोभनीय है। इसमें दोषी पुलिस कर्मियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सदर अस्पताल के भी एंबुलेंस कर्मियों पर दर्ज झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई। कहा कि जबतक सभी मामलों पर कार्रवाई नहीं होती है सभी बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

समस्तीपुर: जिला प्रशासन के बाद अब कोरोना का संक्रमण रेलवे तक पहुंच गया है। जिसके कारण रेल महकमा में भी हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंडल मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत चार कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सीएमएस डॉ. गोविंद प्रसाद ने बताया कि चार पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। इसकी रिपोर्ट आ गयी है। अब सभी पॉजिटिव कर्मियों को आइसोलेशन में भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे अस्पताल में 11 कर्मियों को सैंपल लिया गया था। उसी में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक स्वास्थ्य कर्मी, एक प्वाइंटमेन एवं एक रेल मंडल के कर्मचारी हैं। वहीं चौथा मरीज रेल कर्मचारी के पुत्र हैं। इधर, कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। रेलवे अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कंफर्म को लेकर एक-दूसरे से जानकारी प्राप्त करने में लगे थे। वहीं संक्रमित कर्मी के संपर्क में आने वालों की भी सूची बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

समस्तीपुर - रविवार को लोजपा सुप्रीमो सह सांसद जमुई आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद माननीय श्री प्रिंस राज जी ने समस्तीपुर जिला के चंद्रशेखर राय को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। मनोनयन पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष जी को आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद दिया। जिला अध्यक्ष बनने पर सभी लोजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर राय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

थाना के ड्राइवर निकले कोरोना पॉजिटिव पुलिस महकमे में मची हड़कंप

Transcript Unavailable.

रसलपुर स्थित गंगा नदी पर बने बंडाल का जिओ बैग खिसका