फ़िल्म निर्माता निर्देशक एन. मंडल द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक फ़िल्म नई राहें का निर्माण किया गया है जो आजकल काफी चर्चा में है फ़िल्म की खास बात ये है कि फ़िल्म में कोई संवाद नहीं है और बहुत कम समय मे सिर्फ प्रतीकों के माध्यम से एन. मंडल ने समाज के युवाओं में जो संवाद देना चाहते थे उसे देने में सफल रहे फ़िल्म के माध्यम से एन. मंडल ने बताने का प्रयास किया है कि ज़िन्दगी में बाधाएं आती रहती है जिससे कभी घबराना नहीं चाहिए ये बाधाएं कभी नई शुरुआत का अवसर देती है तो कभी ज़िन्दगी जीने के नए रास्ते खोल देती है आज लोग पैसे के पीछे भागने में इतना व्यस्त हैं कि इस तरह के सामाजिक कार्यों के लिए कुछ करना तो दूर सोचते भी नहीं है लेकिन एन. मंडल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा और एक कलाकार होने के नाते अपने काम को बख़ूबी अंजाम दिया इसके लिए एन. मंडल को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं समस्तीपुर के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दिया हैl
समस्तीपुर: आज दिनांक - 14/07/2020 को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउदृिनगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह अधिवक्ता ने अपने प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार करते हुए। समस्तीपुर जिले के ब्रजकिशोर शर्मा जी को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। इनके मनोन्यन से समस्तीपुर जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगा। साथ ही बिहार प्रदेश के संगठन का भी विकास तेजी से होगा। ब्रजकिशोर शर्मा जी कुशल अधिवक्ता है। युवा है। संगठन कर्ता है। समाज सेवी है। लोक प्रिय है। इनके मनोन्यन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को धन्यवाद दे रहा हूं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ बिहार श्याम बिहारी सिंह जी को बधाई दे रहा हूं। तथा बधाई देने बालो में जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अनंत कुशवाहा, अर्चना भारती, विनोद चौधरी निषाद, रामदयालू महतो, रामकरण चौधरी, लाल बाबू महतो,अमरजीत यादव,देवबरत कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, उपेंद्र कुमार दास, आदित्य कुमार ठाकुर, सुनीता शर्मा,अमरजीत कुमार, राम कुमार, लाल बाबू सिंह, इन्द्रजीत कुमार, पुस्पेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू,पंकज कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार, कमलेश कमल, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार महतो, अरूण कुमार सिंह, रामगुलाम महतो, रंजीत कुमार उर्फ पप्पू, अमरकांत प्रसाद, संतोष कुमार उर्फ पप्पू, राम पदार्थ सिंह, बिरजू साह, कमलदेव सिंह, जगन्नाथ राय, मनोज कुमार इत्यादि लोगों ने दी है।
सड़क बदहाल ,जनता का नरकीय बुरा हाल,जल जमाव से लोग बेहाल
सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों ने लहराया परचम।
भाजपा का सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह में युवाओं ने लिया भाग।
प्रियांशी ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में हासिल किए 84 फीसद अंक, समाजसेवियों व रोटेरियन ने भी दी बधाई समस्तीपुर। बच्चा कोई सफलता हासिल करता है तो उसके पीछे किसी न किसी रूप में माता पिता के त्याग, समर्पण और प्रतिबद्धता की भूमिका अहम होती है। इसी कड़ी में सुविख्यात समाजसेवी, रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर की प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ अमृता कुमारी की पुत्री प्रियांशी ने सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में 84.8 फीसद अंक ला कर जिले का परचम लहराया है। इससे प्रियांशी के परिजनों ही नहीं बल्कि रोटरी क्लब, एवं एनजीओ संघ में भी हर्ष का माहौल है। रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की सेक्रेटरी रोटेरियन डॉ कनुप्रिया मिश्रा सहित सभी रोटेरियन ने प्रियांशी की इस सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। बताते चलें कि प्रियांशी की इस सफलता पर आज पूरा जिला गर्व कर रहा है। इस गौरवमय सफलता पर आरसी के पूर्व प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ आरआर झा, डॉ जीसी कर्ण, चार्टर्ड प्रेसिडेंट संजीव पांडेय, पूर्व सेक्रेटरी धरमांश रंजन, रोटेरियन डॉ राजीव मिश्रा, डॉ सुप्रियो मुखर्जी, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ सीबी सिंह, डॉ आरएन सिंह, डॉ अभिलाषा सिंह, डॉ ओपी शर्मा, डॉ रजनीकांत, पीआरओ प्रो. संजय कुमार राजा, रोटेरियन विमल केडिया, सुनीता केडिया, अमित कुमार वर्मा, संजय कुमार बबलू सहित कई रोटेरियन एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मौसम बदले तो बढ़ाएं रोग प्रतिरोधी क्षमता - डॉ मिश्रा, कहा गिलोय, आंवला फल आदि का करें सेवन समस्तीपुर। बारिश के दिनों में हमारी दिनचर्या बदल जाती है। हम अधिकतर घरों में होते हैं इस का सीधा असर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता यानी इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। इसलिए इस मौसम में गर्म गुनगुने पानी के सेवन जैसे अन्य उपायों की मदद से प्रतिरोधी क्षमता (इम्यूनिटी) बनाए रखने की जरूरत है। उक्त बातें डॉ आरपी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट के प्रेसिडेंट सह डॉ आरपी मिश्रा हॉस्पिटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ राजीव कुमार मिश्रा ने मरीजों से कहीं। वे बरसात के दिनो में कोरोना संक्रमण की संभावना और निदान के बारे में मरीजों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के दिनो में मौसम के अनुसार शारीरिक अनुकूलन में कुछ समय लगता है, इसलिए इन दिनों में शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इस कारण ही मौसम परिवर्तन के दिनो में सर्दी, जुकाम और बुखार आदि का प्रकोप बढ़ जाता है। इसीलिए कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधी क्षमता का मजबूत होना पहली आवश्यकता है। डॉ मिश्रा ने बताया कि आंवला, गिलोय, के अलावा विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक युक्त खाद्य सामग्री, फल दवा का प्रयोग नियमित रूप से करना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर कोरोना जैसे संक्रामक बीमारियों से खुद को बचा लेता है।
तकनीक आधारित सब्जी की खेती भी है उत्तम व्यवसाय - डॉ दिव्यांशु, सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ दरभंगा। सब्जी उत्पादन अपेक्षाकृत कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली खेती है। वैज्ञानिक एवं कृषि प्रबंधन तकनीक का उपयोग कर किसान भाई सब्जी की खेती से समृद्धि की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। उक्त बातें डीआरपीसीएयू अन्तर्गत स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र जाले के निदेशक डॉ दिव्यांशु शेखर ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत सब्जी उत्पादन पर आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हर प्रकार की तकनीकी सहायता केवीके द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरोना संक्रमण की दहशत और लगातार हो रही बारिश के बीच जिले पर बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाढ़ की आशंका एवं प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 13.07.2020 का बूढ़ी गंडक, गंगा, और बागमती के अद्यतन जलस्तर संबंधी प्रतिवेदन के अनुसार समस्तीपुर रेल पुल पर बूढ़ी गंडक खतरे के निशान 45…73 से 2.53 मीटर नीचे बह रही है वहीं रोसरा रेल पुल पर खतरे के निशान 42.63 से 2.23 मीटर नीचे बह रही है। मोहनपुर प्रखण्ड स्थित सरारी घाट पर गंगा खतरे का जलस्तर 45.50 से महज 0.86 मीटर नीचे बह रही है। जबकि बागमती हायाघाट में खतरे के निशान 45.72 से 1.64 मीटर नीचे है। शर राज ने बताया कि सभी स्थानों पर जल स्तर खतरे के जल स्तर से नीचे पाया गया है परंतु सभी स्थानों पर जल स्तर में बढ़ने की प्रवृति है। साथ ही बागमती नदी के कैचमेंट/जलग्रह क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। बाढ़ पूर्व तैयारी के बारे में बताते हुए डीपीआरओ श्री राज ने बताया कि पंचायत अनुश्रवण समिति द्वारा अनुमोदन के बाद कल्याणपुर में 33, विथान में 50, सिंघिया में 64 और हसनपुर में 02 स्थलों का चयन सामुदायिक किचेन के लिए किया गया है। कल्याणपुर में 25, विथान मैं 50, सिंघिया में 32 और हसनपुर में 02 शरण स्थल जबकि कल्याणपुर में 8, विथान में 50, सिंघिया में 20 और हसनपुर में 1 पशु आश्रय स्थल एवं स्वास्थ्य शिविर हेतु कल्याणपुर में 8, विथान में 50, सिंधिया में 19 और हसनपुर में 2 स्थलों का चयन किया गया है।कल्याणपुर में 55 रूट पर, विथान में 23 रूट पर, सिंघिया में 49 रूट पर और हसनपुर में 6 रूट पर नाव (सरकारी/निजी) एवं उन पर नाविकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों/पंचायतों में रहने वाले लोगों से सतर्क एवं सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
मोहनपुर में उफनाई गंगा नदी का जलस्तर
