तकनीक आधारित सब्जी की खेती भी है उत्तम व्यवसाय - डॉ दिव्यांशु, सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ दरभंगा। सब्जी उत्पादन अपेक्षाकृत कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली खेती है। वैज्ञानिक एवं कृषि प्रबंधन तकनीक का उपयोग कर किसान भाई सब्जी की खेती से समृद्धि की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। उक्त बातें डीआरपीसीएयू अन्तर्गत स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र जाले के निदेशक डॉ दिव्यांशु शेखर ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत सब्जी उत्पादन पर आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हर प्रकार की तकनीकी सहायता केवीके द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
