सेंट जॉर्जेज कॉलेज मंसूरी में अध्ययननरत हर्षवर्धन ने अभी हाल ही सम्पन्न हुए आई सी एस सी बोर्ड के 12वीं के फाइनल परीक्षा में 94.25% अंक ला कर बिहारी प्रतिभा का डंका देश मे बजा दिया। ज्ञात हो कि हर्षवर्धन ने 10वी बोर्ड में भी गणित में 99%अंक लाया था और 12वीं बोर्ड में भी गणित विषय में उसने अपने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए 99% अंक लाया है। हर्षवर्धन बचपन से ही अध्ययन के प्रति काफी रुचि रखते हैं एवं स्वभाव से भी मिलनसार एवं व्यवहार कुशल हैं, समस्तीपुर के बिहार विधान परिषद सदस्य श्री हरिनारायण चौधरी जी के पौत्र एवं प्रसिद्ध व्यवसाई अरुण जी के पुत्र हर्षवर्धन के मेहनत एवं दृढ़ निश्चय से प्राप्त इस सफलता से मुहल्ले में हर्ष का माहौल है और जिले के कई लोग उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दे रहे हैं। मोबाइल वाणी भी हर्षवर्धन को बधाई देता है और उनका आने वाला समय और बेहतर हो एवं वे नित्य निरन्तर प्रगति पथ पर बढ़कर जिले का मान बढ़ाएं की शुभकामना देता है।
