पीड़ित मानवता की सेवा एकमात्र लक्ष्य तन मन धन सब अर्पण: सुंदरेश्वर राम कल्याणपुर:- पीड़ित मानवता की सेवा व आम आदमी के जीवन में बेहतरी लाने के लक्ष्य से ही राजनीति में आने की बात कही.इसी कड़ी में भाजपा के जिला मंत्री सुंदरेश्वर राम ने क्षेत्र भ्रमण में कनौजर पंचायत की सड़क वर्षों से एक सड़क नहीं बनने के कारण पांच सौ परिवारों की आबादी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसका कारण यह भी है .कि जहां पे ये सड़क पड़ती है. वहां पर समस्तीपुर व दरभंगा जिले का सीमा क्षेत्र है. जिसके कारण दोनों ही पंचायत व जिला स्तर के किसी भी फंड का उपयोग नहीं किया जा रहा था. हालांकि इस सड़क से होकर प्रत्येक दिन पांच सौ परिवारों का आना जाना होता है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए भाजपा जिला मंत्री सुन्देश्वर राम से अपनी व्यथा कही. जिसके बाद सुंदरेश्वर राम ने इस सड़क का निर्माण कार्य अपने बचत के पैसों से कराने का संकल्प लिया. इसी कड़ी में भाजपा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को कनौजर पंचायत के उस सड़क को का निर्माण कार्य आरंभ किया. इस सड़क निर्माण में लगभग एक लाख खर्च होने की बात कही गई है. कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी मंडल में कलौजर गांव में बागमती नदी किनारे लौदौरा - गनौरा पथ पर करीबन पांच सौ फीट में बनने वाली सड़क के कार्य आरंभ होने से जुड़े परिवारों में खुशी देखी जा रही है. स्थानीय पूर्व सरपंच रविन्द्र ठाकुर एवं अन्य ग्रामीणों के वार्ता के बाद इस सड़क में ईंटकरण का काम आज भाजपा जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने इसकी शुभारंभ करवाई। जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि सुंदेश्वर राम पीड़ितों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इसी कड़ी में यह कार्य भी है. सड़क निर्माण के शुभारंभ के मौके पर चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, जिला महामंत्री प्रभात कुमार, जिला प्रवक्ता कौशल पांडेय, सुधीर शर्मा, विजय शंकर ठाकुर, अवधेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर, बलिराम मिश्रा, विकास पांडेय, अनिल पांडेय, मुखिया बिनोद ठाकुर इत्यादि शामिल रहे .