बिहार राज्य कार्यपालक सहायक, जिला ईकाई समस्तीपुर अपनी स्थायीकरण की मांग को लेकर अन्दोलन शुरू किया। आज समाहरणालय समस्तीपुर में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायक सहित पुरे जिला के बिभिन विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायको ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध अन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक अपनी स्थायीकरण की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर आन्दोलन की शरूआत की गई। इस दौरान सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक ने अपने विभागों में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। कार्यपालक सहायक 10 जुलाई तक काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध करते हुए कार्य करेंगे। उसके बाद 11 जुलाई से 15 जुलाई तक पूर्व में घोषित वादों को पूरा करने के लिए सोसल मिडिया और विभिन्न जगहों पर बैनर पोस्टर लगाकर कार्य करेंगे। 16 जुलाई को अपनी मांग को लेकर कैंडिल मार्च और 17 जुलाई को कार्यपालक सहायक अपनी मांगों को लेकर भिक्षाटन कार्यक्रम करेंगे। अगर 17 को सांकेतिक विरोध में सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो ये लोग विभाग का कार्य बहिस्कार करते हुए धरना-प्रदर्षदन करेंगे। इस मौके पर श्री रोहित कुमार गुप्ता,सुमित कुमार महतो,अमित कुमार महतो, राजीव कुमार, रोहित कुमार, लालो कुमार, मेधा बिहारी, सुमित कुमार गुंजा कुमारी चांदनी कुमारी, जुली कुमारी सहित सभी विभागों के कार्यपालक सहायक एवं अन्य मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।