राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर किया विरोध प्रदर्शन विभूतिपुर/ समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर पर बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दाम के खिलाफ आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने 5 जुलाई को 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। बता दें कि यह कार्यक्रम बढ़ते हुए महंगाई के खिलाफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवाहन पर राज्य भर आरजेडी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर किया जा रहा है।इस साइकिल यात्रा में मुकेश कुमार, सुरेंद्र महतो, चन्दन कुमार, राज कुमार पूर्वे, अक्षय कुमार, मोनू, संजु, धर्मवीर, बबलू रजक, मो.आजाद, मो.राजू, अरविंद साह आदि शामिल थे।