आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिया आवेदन विभूतिपुर/ समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत वार्ड संख्या 2 के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायक एवं वार्ड सदस्य के द्वारा गड़बड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया । आवेदन के माध्यम से बताया गया कि पंचायत के वार्ड संख्या 2 में आवास सहायक एवं वार्ड सदस्य दोनों मिलकर कहते हैं पहले ₹2000 घूस दो तो तुम्हारा नाम आवास योजना में ला देंगे। फिर ₹2000 लेने के बाद पुनः ₹10000 खाता में पैसा ट्रांसफर करने को मांगते हैं। जो गरीब व्यक्ति पैसा देने लायक नहीं है उस व्यक्ति का नाम लिस्ट से हटा दिया जाता है। और जो व्यक्ति पैसा देते हैं उनका नाम लिस्ट में जोड़ दिया जाता है। इसी को लेकर सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर अपने स्तर से जांच कर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।