ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगी जारी, पाठ्य सामग्री होंगे यू ट्यूब पर उपलब्ध, लनविवि ने जताई पूर्ववत सहयोग की अपेक्षा दरभंगा। राज भवन द्वार दिनांक 02 जुलाई को जारी आदेश के आलोक में ल ना मि विश्वविद्यालय ने संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्रधनाचार्यों को सूचना जारी की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए 31-7-2020 तक सभी विभागों एवं महाविद्यालयों में नियमित वर्ग संचालन स्थगित रहेंगे। परन्तु राजभवन के निर्देशानुसार छात्र हित में पठन पाठन का कार्य ऑनलाइन पद्धति से चलाया जाएगा। विकास पदाधिकारी सह समन्वयक, आनलाइन लेक्चर समिति डॉ के के साहू ने इस आशय की सूचना जारी करते हुए कहा कि इस क्रम में सभी शिक्षक, छात्रों के लिए पाठ्य सामग्री तैयार करेंगे और पूर्व की भाँति अपने-अपने महाविद्यालय विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर अपलोड करते रहेंगे। डॉ साहु ने बताया कि राजभवन से जारी पत्र में ऑनलाइन इंटरैक्टिव क्लास को चलाने और पाठ्य सामग्री का वीडियो ‌बनाने पर भी ज़ोर दिया है। इस तरह तैयार किए गए पाठ्य सामग्री को यू ट्यूब और फ़ेसबुक पर अपलोड करके उसका लिंक महाविद्यालय / विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाला जाएगा।