आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (रेलवे ट्रेड यूनियन ) के पूर्व राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय एस.के.ठाकुर की पुण्य तिथि पर अगामी 11 जुलाई को जितवारपुर चौक पर आहूत "बुजुर्ग सम्मान समारोह" की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक बैठक समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत में संपन्न हुई l अध्यक्षता हकीमाबाद के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले तथा संचालन पूर्व मुखिया वृजनंदन राय उर्फ बीजो राय ने की l बैठक की अध्यक्षता करते हुए पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले ने कहा कि पूर्व रेल मंत्री स्मृति शेष जार्ज फर्नांडिस के निकट सहयोगी व रेलवे ट्रेड यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय नेता रहे स्वर्गीय एस.के.ठाकुर जी के पुण्य तिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है l कार्यक्रम में लगभग 50 अवकाशप्राप्त रेलवे लोको पायलटो को सम्मानित किया जाएगा l बैठक को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु राय, पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, समाजसेवी विधा भूषण यादव , प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रम्भू , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला , रामाशीष साहनी , मोतीबुल रहमान , संजय महतो , अशोक दास, जावेद , सुरेश पासवान , लालबाबू पासवान , शक्ति कुमार , अशोक पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया l