मोहनपुर में दूसरे राज्य से आने वाले बच्चों की हुई पहचान

प्रवासी मजदूरों के बच्चों का सर्वेक्षण हुआ शुरू

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से शकलदीप कुमार मोबाइल वाणी का असर बताते हुए कहते है,कि समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड के बघरा पंचायत के मुखिया रणवीर राय को एक लेटर उपलब्ध कराया था,रोज़ी-रोटी अधिकार अभियान के तहत मोबाइल वाणी कि तरफ से और मुखिया द्वारा 40 से 50 मजदूरों को काम भी दिया गया है।शकलदीप ने मजदूरों से साक्षात्कार भी लिया प्रवासी मजदूरों ने बताया कि बाहर से आने के बाद पहले तो उन्हें 14 दिनों तक स्कूल में रखा गया और फिर जब वो बहार आये तो उन्हें मुखिया द्वारा काम दिया गया

कोरोना संक्रमण पहचान की संख्या हुई 89, 52 हुए संक्रमण मुक्त, 01 की हुई मृत्यु, एक्टिव संक्रमित की संख्या मात्र 36 जल जीवन हरियाली योजना से हुए आवासहीन की बनेगी सूची आज दिनांक 04.06.2020 को जिला पदाधिकारी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, समीक्षा बैठक के दौरान समाहरणालय वीसी कक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उपस्थित थे। जिले के सभी छोटी बड़ी खबरों को सुनने के लिएआप 092666 52333 पर 24 घंटे में किसी भी समय मिस्ड कॉल करें। मोबाइल वाणी सुनते वक़्त 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा कर सकते हैं । यदि आप स्मार्ट फोन उपयोगकर्ता है तो मोबाईल वाणी एप्प् डाउनलोड कर जिले से संबंधित मोबाइल वाणी के पेज पर जाकर जिले की हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइकबटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

मिल रहा सभी प्रवासी एवं अकुशल निवासी नागरिकों को रोजगार

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर ब्लॉक अंतर्गत सुरौली पंचायत के मुखिया दिलीप जी ने मोबाइल वाणी से वार्ता करते हुए कहा कि सब प्रवासी मजदूर सब काम नही करना चाहते है उनको समझा कर काम करवा रहे है

500 से अधिक आदमियों को मनरेगा अंतर्गत मिला रोजगार, करीब 100 लोगों को मिला नया जॉब कार्ड

रोजी रोटी अधिकार अभियान के तहत मुखिया प्रतिनिधि से बातचीत

* ट्रेनों में हो रहीं प्रवासी मजदूरों की मौतों के खिलाफ़ इनौस कार्यकर्ताओं ने धरना- प्रदर्शन किया ◆ ट्रेनों में हो रहीं मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल इस्तीफा दें- सुरेन्द्र ◆ घर लौट रहे सभी मजदूरों के लिए पर्याप्त खाना-पानी का इंतज़ाम करे सरकार- इनौस ◆मोदी सरकार लफ्फाजी बंद करो, सभी मजदूरों-किसानों- नौजवानों के एकाउंट में 10 हजार रुपया तत्काल ट्रांसफर करो समस्तीपुर 2 जून 2020 ट्रेनों में हो रही मौतों की जिम्मेवारी लेते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल से इस्तीफा देने, घर लौट रहे तमाम मजदूरों के लिए पर्याप्त खाना-पानी का इंतजाम करने, मोदी सरकार से लफ्फाजी बंद करने एवं सभी मजदूरों, किसानों, नौजवानों के एकाउंट में 10 हजार रूपये तत्काल ट्रांसफर करने की मांग पर अपने देशव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के मोहनपुर रोड में इनौस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना- प्रदर्शन किया गया. धरना की अध्यक्षता इनौस जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर मो० सगीर, मनोज सिंह, संजीत शर्मा, विश्वनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे. इस दौरान झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां हाथों में लेकर इनौस कार्यकर्ता जोर-जोर से नारे भी लगा रहे थे. अपने अध्यक्षीय भाषण में माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आजाद भारत में पहली दफा ट्रेन भटककर 4-5 राज्य पार कर जाती है. पहले सरकार कहती है तमाम मजदूरों को नि:शुल्क उनके नजदीकी स्टेशन तक छोड़ा जाएगा. फिर मजदूरों से टिकट का पैसा वसूला जाता है. ट्रेनों में भोजन- पानी के आभाव के कारण लगातार यात्रियों की मौते हो रही हैं. रेलवे जैसे कल्याणकारी संस्था को सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है. इसे साजिश के तहत बदनाम,बर्बाद किया जा रहा है. रेलमंत्री पीयूष गोयल रेल मंत्रालय को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में माले नेता ने रेलमंत्री से इस्तीफा देने वरणा आंदोलन तेज करने की घोषणा की.

सरकार की नियमों से उपेक्षित महसूस कर रहे पंचायत प्रतिनिधि