डीवाईएफआइ अंचल कमिटी की बैठक संपन्न। विभूतिपुरसमस्तीपुर)।भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफआइ अंचल कमिटी विभूतिपुर की बैठक कल्याणपुर पंचायत भवन पर अंचल अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में तथा संगठन के जिला मंत्री महेश कुमार के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।बैठक में अनेक निर्णय लिया गया । विभूतिपुर में बढ़ते अपराध के लिए 5 जुलाई को कल्याणपुर बाजार में प्रतिरोध मार्च चार बजे अपराह्न में निकाला जाएगा। 06 जुलाई को शहीद कां० रामाकांत महतो का शहादत दिवस बोरिया पंचायत भवन पर मनाया जाएगा।इसी अवसर पर रामनाथ महतो की स्मृति में हो रहे शहीद भगत सिंह को स्कोर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में होंगा। 15 जुलाई को विभूतिपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ विभूतिपुर थाना पर प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।बैठक में अंचलमंत्री कृष्ण मूर्ति , विद्यानंद विद्यार्थी, मारुति नंदन , जितेंद्र कुमार,शंकर मल्लिक, शंकर सहनी ,ललित कुमार आदि ने संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
