अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोसरा इकाई द्वारा एसटीईटी परीक्षा के प्रति बिहार सरकार के उदासीन रवैया के प्रतिरोध में टार्च चलाओ और रोजगार ढूंढो कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता एबीवीपी कॉलेज अध्यक्ष सागर कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के प्रति लापरवाह तथा उदासीन है, सैकड़ों युवाओं के द्वारा दिन के उजाले में टार्च व मोमबत्ती आदि जलाकर रोजगार को ढूंढा गया। छात्रों के द्वारा मुख्यमंत्री बिहार सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। छात्रों के द्वारा बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल शर्म करो नीतीश कुमार, भ्रष्टाचार के चंगुल से शिक्षा को आजाद करो जैसे नारे लगा रहे थे। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित कुशवाहा, छात्र संघ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, विकास छात्र संघ महासचिव संजीत जयसूर्या, एबीवीपी महासचिव अध्यक्ष दीपक चौधरी, नगर कार्यकर्ता साकेत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।