बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संजय राजा बताते हैं कि रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की नव मनोनित प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ अमृता कुमारी डॉक्टर्स डे पर कहती हैं की चिर आरोग्य की कामना हम सभी करते हैं और हमारे आरोग्य के सच्चे और सजग प्रहरी हैं चिकित्सक और पेड़। पेड़ हमे स्वच्छ हवा प्राण वायु और विभिन्न प्रकार की औषधि प्रदान करते है, वहीं चिकित्सक हमे औषधि के प्रयोग का तरीका बता कर हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं।इसलिए हम सबको डॉक्टर्स डे पर इन वास्तविक कोरोंना योद्धाओं अपने चिकित्सकों के सम्मान में अपने आसपास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।