बंजरिया:-एडीएम के आश्वाशन के बाद निजी नाव चालको ने हड़ताल वापस ली

चोरौत प्रखंड क्षेत्र के बररी बेहटा गांव के एक सफल किसान की बेटी मशरूम की खेती को करते हुए सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के किसानों की माली हालत को देखते हुए कृषि के क्षेत्र में बदलाव के लिए राजनीति में प्रवेश किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बेलसंड थाना क्षेत्र के कंसार पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नली व नल जल योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों में बरती गई अनियमितता के विरुद्ध उप प्रमुख चंदा देवी द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर उप प्रमुख के प्रतिनिधि मुनिन्द्र कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीतामढ़ी के समक्ष परिवाद पत्र दायर किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बेतिया जिला के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिटेढा पंचायत के दहाड़वा टोला गांव में नलजल योजना के तहत कई माह पहले बोरिंग करके छोड़ दिया गया है।नलजल योजना अधूरा पड़ा हुआ है।ग्रामीण नलजल योजना का जल पीने के लिए तरस रहे है।लेकिन पानी नसीब नही हो रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।इस मौके पर वार्ड सदस्य रामलाल पासवान ने कहा कि हमलोगों को प्राथमिकता मिला और हमलोगों ने फ़ाइल तैयार कर लिया।फ़ाइल तैयार करने के दौरान मुखिया और ग्रामसेवक के बीच खींचतान होने लगा।जिसके वजह से फ़ाइल तैयार करने में विलंब हो गया।और यह कार्य पीएचईडी विभाग में चला गया।वही ग्रामीण ने बताया कि शौचालय का पैसा लोगों को नही मिला।नाली,सड़क का बुरा हाल है।जो नाली बना है उसमें काफी अनियमितता है।जिसके वजह से नाली प्रतिदिन टूट रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत महात्मा ग़ांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 21वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल मंगलपुर औसानी बगहा दो के कमांडेंट राजेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही 21वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने एसएसबी कैम्प परिसर से स्वच्छता व वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के साथ साथ वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए बीबीएन कॉलेज पहुचें ।जहां बीबीएन कॉलेज परिसर में एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने सयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण कर पुनः एसएसबी कैम्प में पहुचें और कैम्प परिसर में भी वृक्षारोपण किया। उप कमांडेंट के. आंगऔ सिंह ने अधिकारियों व जवानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गाँधी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।हमें अपने -अपने आसपास के जगहों,स्थलों को साफ -सुथरा रखने का रखना चाहिए तथा पॉलीथिन का उपयोग नही करने की भी बात कही।आगे बताया कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत आवश्यक हैं।उन्होंने बताया कि मत्स्य पुराण का निम्न सूत्र जो वृक्षों के महत्व को दर्शाता है।दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो हृद:। दशहृदसमो पुत्रो, दशपुत्रसभा द्रुम :।।एक जलकुंड दस कुएं के समान है। एक तलाब दस जलकुंड के बराबर है। एक पुत्र का दस तलाब जितना महत्व हैऔर एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों जितना महत्व है ।इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में पौधा जरूर लगाना चाहिए तथा उसकी उसकी सुरक्षा अवश्य करनी चाहिए 21वीं एसएसबी वाहिनी मुख्यालय को बीस हजार पौधे का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा था।विगत 5 जून से 2 अक्टूबर 2020 तक वाहिनी मुख्यालय के कार्यक्षेत्र में बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया। मौके पर उपस्थित के.आंगऔ सिंह उप कमांडेंट,निरीक्षक प्रशासन पंकज कुमार,निरीक्षक रविंद्र कुमार, निरीक्षक संचार विमलेन्दु कुमार विमल,उप निरीक्षक नितेश कश्यप , ओम प्रकाश गुप्ता ,सहायक उप निरीक्षक सोमराज चौधरी, योगेंद्र कुमार,पार्थोपति सरकार, जवान हर्ष कुमार , राजवीर सिंह,अनुज कुमार, नीरज वर्मा, पप्पू यादव,एवं अभय कुमार, प्रदीप कुमार,सत्येंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार झा,मुख्य आरक्षी आनंद सिंह, सत्येंद्र कुमार, उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के मैनाटांड सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी की बैठक आयोजित हुई । बैठक में मौजूद सर्किल के विभिन्न थाना अध्यक्ष से कांडों की समीक्षा करते हुए कई जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही वैश्विक महामारी को लेकर उन्होंने सतर्क रहते हुए जागरूकता फैलाने एव नियमो की अवहेलना करने वालो पर सख्ती बरतने की बात कही। इसके अलावे कांडों का निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी , सघन गश्ती, वाहन चेकिंग अभियान, असमाजिक तत्वों के गतिविधियों पर नजर, सीमावर्ती इलाकों में पैनी नजर रखने , कालाबाजारी पर पूर्ण रोक लगाने आदि निर्देश दिए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के मैनाटांड में दहेज में तीन लाख रूपए एंव एक बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर ससुराल वालों ने गुरुवार की देर रात नवविवाहिता को गला घोट कर हत्या कर दी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही इनरवा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मामला इनरवा थाना क्षेत्र के पिराडी गांव का है। मृतिका की पहचान चंदन गिरी की पत्नी रंजना देवी बताई जा रही है। बताया जाता है कि विगत 2 वर्ष पहले रंजना देवी की शादी पीडारी के ध्रुप गिरी के पुत्र चंदन गिरी से हुई थी। इनरवा थाना में मृतिका के चाचा ने पति चंदन गिरि, ससुर ध्रुप गिरी,सास समेत पांच दहेज लोभीयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कि है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखंड़ के बेलसंडी चौक को राष्टीय लोक समता पार्टी के एव बहुजन समाज पाटी के सभी साथी मिलकर योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन किया गया।रामनगर विधान सभा के प्रखड गौनाहा के बेलसंडी नहर चौक पर यूपी के हाथरस में जो दलित की बेटी मनीषा कुमारी का गैंगरेप कर करके हत्या कर दिया गया है।उसके खिलाफ में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ विधानसभा प्रत्याशी लोकेश राम, आनंद कुमार राम, एजाजुल मियां, विंध्याचल पासवान, भूलन माझी, बेलसंडी पंचायत के सरपंच अमरजीत राम आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के आवाहन पर मोदी योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा जमुनिया सहोदरा स्थित इस्लाम सिद्दीकी के आवास पर बापू जयंती के उपलक्ष में दो अक्टूबर को थारू नॉन महासंघ (बाजी) के संगोष्ठी के द्वारा गांधी जी के प्रतिमा को माल्यार्पण कर संगोष्ठी के द्वारा गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। उनके सत्य अहिंसा कार्य कालो पर चलने का विचार किया गया। वहीं संघ संयोजक इस्लाम सिद्दीकी नॉन थारू संगठन के द्वारा संघ के एकजुटता के लिए पूरा क्षेत्र के लोगों को आह्वान किया गया। जिसमें गांधी जी के जयंती दिवस पर पूरा संगठन के लोग शत शत नमन किए। इस अवसर से उपस्थित संगठन के सदस्य शेषनाथ यादव,डॉ एके यादव,रामचंद्र निषाद,सुरेंद्र चौबे,किशन निषाद,राम जी साह,सियाराम महत,डॉक्टर आनंत लाल कुशवाहा,रविंदर यादव,अशोक साह,लाल मोहर महतो,धर्मेंद्र यादव,विश्वनाथ कुशवाहा,अनिल यादव अन्य उपस्थित रहे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेतिया जिला के नौतन स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या गश्ती के दौरान विरेंद्र साह के ढाला से चार लीटर देशी शराब के साथ एक बाईक को जप्त किया है । वही पुलिस को देख धंधेबाज चकमा दे फरार हो गया है । थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नौराही गांव का कैलास यादव मोटरसाइकिल के डिक्की मे शराब लेकर आ रहा है। सुचना के आलोक मे पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए विरेंद्र साह के ढाला पर वाहन चेकिंग लगा दिया । थोड़ी देर बाद एक बाईक सवार को आते देख रूकने का इशारा किया गया । पुलिस को देख उक्त व्यक्ति बाईक फेंक भागने लगा।साथ गये पुलिस बल जवानो के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया । लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने मे सफल रहा। तलाशी के दौरान बाईक की डिक्की से चार लीटर देशी शराब बरामद हुआ है। वही प्रस्थान के दौरान नौतन बाजार ट्रॉफीक मोड से पुलिस ने शराबी सुरेश राम को गिरफ्तार किया है । पुलिस दोनो मामलो मे कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।