बेतिया जिला के नौतन स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या गश्ती के दौरान विरेंद्र साह के ढाला से चार लीटर देशी शराब के साथ एक बाईक को जप्त किया है । वही पुलिस को देख धंधेबाज चकमा दे फरार हो गया है । थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नौराही गांव का कैलास यादव मोटरसाइकिल के डिक्की मे शराब लेकर आ रहा है। सुचना के आलोक मे पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए विरेंद्र साह के ढाला पर वाहन चेकिंग लगा दिया । थोड़ी देर बाद एक बाईक सवार को आते देख रूकने का इशारा किया गया । पुलिस को देख उक्त व्यक्ति बाईक फेंक भागने लगा।साथ गये पुलिस बल जवानो के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया । लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने मे सफल रहा। तलाशी के दौरान बाईक की डिक्की से चार लीटर देशी शराब बरामद हुआ है। वही प्रस्थान के दौरान नौतन बाजार ट्रॉफीक मोड से पुलिस ने शराबी सुरेश राम को गिरफ्तार किया है । पुलिस दोनो मामलो मे कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।