बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के मैनाटांड सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी की बैठक आयोजित हुई । बैठक में मौजूद सर्किल के विभिन्न थाना अध्यक्ष से कांडों की समीक्षा करते हुए कई जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही वैश्विक महामारी को लेकर उन्होंने सतर्क रहते हुए जागरूकता फैलाने एव नियमो की अवहेलना करने वालो पर सख्ती बरतने की बात कही। इसके अलावे कांडों का निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी , सघन गश्ती, वाहन चेकिंग अभियान, असमाजिक तत्वों के गतिविधियों पर नजर, सीमावर्ती इलाकों में पैनी नजर रखने , कालाबाजारी पर पूर्ण रोक लगाने आदि निर्देश दिए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।