बेतिया जिला के नरकटियागंज भगवती सिनेमा रोड नरकटियागंज में जूता चप्पल गोदाम में लगी आग। शॉर्ट सर्किट से लगी आग। लाखों की क्षति।लाडला शू दुकान के गोदाम में लगी आग।आग लगने से भारी संख्या में जुत्ता, चप्पल के साथ अन्य सामग्री जले।आग लगने से अफरातफरी का माहौल। मौके पर अग्निशमन दस्ता पहुँच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की।वही शिकारपूर पुलिस पहुँच कर मामले की जांच में जुटी।वही कांग्रेस के विधायक विनय वर्मा घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित से मिलकर ढाँढस बढ़ाया।दो मंजिला मकान के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर में आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में 78 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से किया गया। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की महिमा बताई गई। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कोविड-19 से दुनिया परेशान है। हमें प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए अभी तक इस वैश्विक महामारी की कोई दवा नहीं बन सकी है। मोतिहारी के संत राज मंगल प्रसाद ने कहा कि पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर कथा पूजन करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है ।भक्त कन्हैया राउत ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा हर दिन सुबह शाम दिव्यांगों को भोजन दिया जाता है। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। चर्चित कलाकार डी आनंद ने बताया कि यह महाआरती वैश्विक महामारी कोरोना पर केंद्रित है। प्रकृति से छेड़छाड़ करने का मतलब है महामारी को जन्म देना।गोरखपुर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक के. एम. राव के सौजन्य से महाप्रसाद का इंतजाम किया गया। यादव जी डेयरी उद्योग के संचालक राजेश यादव ने शाकाहार पर जोर दिया और बताया कि जीवो की हत्या सबसे बड़ा पाप है। इस मौके पर स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू देवी, नायिका कुमारी संगीता, लिपिक दीपक गुप्ता, वरीय लेखा लिपिक दीपक थापा ,प्रधान शिक्षक विजय प्रकाश , एडिटर स्वरांजलि सरगम,आस्था कुमारी, बृजेश कुमार, राम अवतार तथा वर्चुअल रूप से महा आरती में शामिल होने वाले भक्तों में महाराजगंज उत्तर प्रदेश भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता , होप एंड हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक आशुतोष रौनियार आजाद, कलाकार बजरंगी निगम, सत्येंद्र पांडे, अभिनेता उदय नारायण, गायक अभिषेक आनंद ,गायक महबूब आलम , स्वास्थ्य कर्मी धर्मेंद्र गुप्ता , पंचायत समिति सदस्य विनोद मद्धेशिया एवं व्याख्याता आशुतोष मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सांकेतिक महाआरती कार्यक्रम में दर्जनों भक्तों की मौजूदगी में सूर्यास्त के पश्चात नारायणी गंडकी महा आरती की गई ।कार्यक्रम समापन से पहले श्री आनंद ने कहा कि महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम बापू को समर्पित है। जब तक सूरज चांद रहेगा, महात्मा गांधी का नाम रहेगा । अश्वमेध पीठाधीश्वर श्री उपेंद्र पाराशर जी महाराज, कोटी होम आश्रम नेपाल के पीठाधीश श्री गुरु वशिष्ट जी महाराज, एवम् बालक दास बाबा जी महाराज, तकके निर्देशानुसार माहौल सामान्य होने के बाद भव्यता के साथ महाआरती की जाएगी। गंगा मैया की जय ,नारायणी माता की जय से महा आरती स्थल गूंज उठा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेतिया जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के बरियरवा गांव में एक अधेड़ की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना के मुताबिक थाना क्षेत्र के सलाहा बरियरवा पंचायत के बरियरवा गांव निवासी जीतन यादव उम्र 50वर्ष की हत्या कर शव को गन्ना के खेत में फेंक दिया गया है। सूचना के आलोक में तुरंत सशस्त्र बल के साथ रवाना हुए तथा अधेड़ का शव गांव से पूरब व माई स्थान के पश्चिम जमादार राव के गन्ना के खेत में पाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया। घटना की खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। उधर रहस्यमय हत्या की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
आज बाल विकास परियोजना चकिया अन्तर्गत संचालित सभी ऑगन बाड़ी केन्द्र के सेविका व सहायिका के द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया तथा ऑगन बाड़ी सेविकाओं के द्वारा जन समुदाय को कम से कम एक पौधा लगाने हेतू प्रेरित भी किया गया। सेविकाओं के द्वारा यह नारा भी लगाया गया कि ʼʼजब होगी हर तरफ हरियालीʼʼ "खुश होगी प्राकृतिक हमारी"। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा भी वृक्षारोपण की गई। यहाँ बता दें कि सभी ऑगन बाड़ी सेविका व सहायिका को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री मती अनुमेहा के द्वारा बताया गया था कि दो अक्टूबर को गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में हम सभी कम से कम एक-एक पोषक पौधे का रोपण निश्चित रूप से करेंगे और इसकी एंट्री पोषण अभियान के जनांदोलन डैशबोर्ड पर की जाएगी । पौधारोपण के लिए समाज के सभी लोगों आम जनता को भी प्रेरित करना है ताकि कल यह एक अभियान का रूप ले सके। महिला पर्यवेक्षिका अम्बालिका कुमारी, माधुरी कुमारी, आरसी सुलताना, शाजेया कैफी, अस्मिता कुमारी, यूनिसेफ के बी एम सी सुजीत कुमार दीपक के द्वारा सहयोग प्रदान की गई।
बंजरिया:-प्रखण्ड के अजगरी, चैलाहा, सिसवापूर्वी, सिसवा पश्चिमी सहित अन्य पंचायतो में बाढ़ का पानी फैल रहा है।
नमस्कार मैं मोबाइल वाणी से कुमार गौरव पूर्वी चंपारण ढाका से आपको मैं बता दूं कि अभी बिहार में चुनाव के समय है और अभी कोरना महामारी का दौर भी चल रहा है क्या नेता और सभी को माक्स नहीं लगाना चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला शिवहर पिपराही प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार के रोज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रमाशंकर शाह के द्वारा आगामी 11.10. 2020 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण का 50 टीका कर्मियों का प्रशिक्षण कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को महिला शिक्षिका को चुनाव कार्य से मुक्त करने को दिया गया ज्ञापन। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सांसद रामा देवी ने रीगा प्रखंड में चलाई जनसंपर्क अभियान ,भाजपा के सहकारिता मंच के जिला संयोजक चंदेश्वर पूर्वे के नेतृत्व में रीगा प्रखंड के कई गांव में चलाया गया जनसंपर्क अभियान। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के दोस्तियॉ गांव में गुरुवार के रोज डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के साथ चुनाव को लेकर के फ्लैग मार्च निकाला गया।डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी एवं अन्य सामानों की तस्करी को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
