बेतिया जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के बरियरवा गांव में एक अधेड़ की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को मिली सूचना के मुताबिक थाना क्षेत्र के सलाहा बरियरवा पंचायत के बरियरवा गांव निवासी जीतन यादव उम्र 50वर्ष की हत्या कर शव को गन्ना के खेत में फेंक दिया गया है। सूचना के आलोक में तुरंत सशस्त्र बल के साथ रवाना हुए तथा अधेड़ का शव गांव से पूरब व माई स्थान के पश्चिम जमादार राव के गन्ना के खेत में पाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया। घटना की खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। उधर रहस्यमय हत्या की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।