Transcript Unavailable.

बेतिया जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के लक्षनही गांव में दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में दो महिला घायल हो गई है। जिनका इलाज मधुबनी पीएचसी में कराया गया। दोनों आपस में पट्टीदार हैं। मामला राशन कार्ड एक लेकिन सभी अलग अलग होने के कारण राशन का बंटवारा को लेकर मारपीट हुई है। घायल महिला सबिदा नेशा ने बताया कि, सभी परिवार का राशन कार्ड एक ही है। लेकिन परिवार अलग अलग है। हमारे द्वारा इस माह का राशन उठा लिया गया। जिसपर सकुर मिया, बनहुई मिया, ईनुस मिया, सहित पूरी महिला ने मारने पीटने लगी, जिससे मैं और मेरी बहन करीना खातून जख्मी हो गई। पीएचसी के डॉक्टर बालेश्वर शर्मा ने बताया कि, दोनों महिला का इलाज किया गया है। दोनो की स्थिति सामान्य है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहम्मद मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला बेतिया जिला के मैनाटांड़ 417 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में मैनाटांड पुलिस को सफलता मिली है थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान भेडिहरवा गांव के समीप घोड़ासहन कैनाल के पास तस्कर को भारी मात्रा में 417 बोतल नेपाली शराब के साथ धर दबोचा गया गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के ऊपर शराब उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे बेतिया जेल भेज दिया गया है।

बेतिया में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राज संपोषित कन्या विद्यालय बेतिया में चित्रांकन प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता शपथ का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा मतदान से संबंधित खूबसूरत पेंटिंग बनाया गया। जिला स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी श्री राजीव कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने घर के सभी सदस्यों के साथ ही माता- पिता और अभिभावकों को मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करें। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2020 में ज़्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिये सभी मतदाताओं को जागरूक करना होगा। वही वरीय उप समाहर्ता सुश्री सुभाषिनी कुमारी ने छात्राओं को मतदान की महत्ता को बताया। सुश्री मेरी आडलीन ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता संकल्प दिलाई और मतदान में अधिक लोगों की भागीदारी हो इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्वीप के सदस्य शमीम आरा, शिव कुमार सिंह, अमूल्य प्रताप, रविकांत झा, संजय कुमार और विजय चौबे शामिल हुए। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती फिरदौस बाणों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन किया और छात्राओं को मतदाता जागरूकता के बारे में बताया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बेतिया जिला अंतर्गत नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बैकुठवा के वार्ड नम्बर तीन में जल नल के कनेक्शन को लेकर वंचित ग्रामीणों ने बुधवार को कठैया बेतिया मुख्य मार्ग के पास प्रदर्शन कर रोष जताया।तथा जिलाधिकारी को आवेदन देने की तैयारी में जुटे गये हैं। ग्रामीण अली अख्तर आलम, फतमा खातून, फुला देवी, पुजा देवी, पानमति देवी, मतिजनो खातून, महेश यादव, ताहिर हुसैन, मोजाहिर मियां, ताहिर अंसारी, नसरूद्दीन मियां आदि ने कहा कि वार्ड सदस्य जितेन्द्र कुमार जल नल योजना का कार्य मनमाने ढंग से किया है। वार्ड नंबर एक के करीब एक सौ घरों में जल नल का कनेक्शन नहीं हुआ है। जिस कारण सडक किनारे बसे ग्रामीणो को अब तक शुद्ध जल नसीब नही हो रहा है।वही वार्ड सदस्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सर्वे मे उक्त लोगो का नाम नही आया था। जिसके कारण उन्हे नल जल योजना का लाभ नही मिल पाया है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेतिया जिला के मैनाटांड़ भंगहा पंचायत के प्रतापपुर गांव के वार्ड 9 में नल जल योजना के क्रियान्वयन में व्यापक गड़बड़ी के आरोप में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद बीडीओ को शिकायत से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात कही। ग्रामीण अविलंब जांच कर निर्माण कार्य में सुधार करने की मांग कर रहे थे। आरोप था कि हर घर नल जल के लिए ट्रैक्टर द्वारा पाइप गलत तरीके से बिछाया जा रहा है, जबकि लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों द्वारा कार्य करना चाहिए। विरोध करने पर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोग निर्माण स्थल पर जुट गए और आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिसमें वार्ड सदस्य पति मुन्ना राम, रामायण साह, विलास यादव,बनू पासवान, शंभू शाह, कैलाश यादव, पंच संकेशिया देवी, मंजू देवी सहित तीन दर्जन महिला पुरुष लोगों ने जांच कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व बने भंगहा पंचायत के सिसवा गांव में पीएचईडी द्वारा बने नल-जल योजना भ्रष्टाचार व अनियमितता की भेंट चढ़कर रह गई है। पीएचईडी जेई बालमुकुंद कुमार ने बताया कि मैनुअली मजदूर से ही करना चाहिए। वही सिसवा में बने पानी टंकी के बारे में बताया कि जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा पुलिस जिला के ठकराहा थाना पुलिस ने बुधवार को पिछले 15 दिनों से फरार चल रहे शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 15 सितम्बर को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भताहवा गांव में छपेमारी की गई। जिसमे 26 बोतल यूपी निर्मित बंटी बब्ली देशी शराब बरामद किया गया। कीचड़ व आस पास पानी होने से कारोबारी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। कारोबारी की पहचान भतहवा निवासी आशा राम उर्फ़ रामाश्रय राम के रूप में की गई है। कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी संख्या 104/2020 दर्ज कर छपेमारी शुरू कर दी गयी थी। उसके विभिन्न ठिकानो पर लगातार छपेमारी के दौरान बुधवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि उक्त शराब कारोबारी एक वर्ष पूर्व से ही शराब का कारोबार कर रहा था और पुलिस को चकमा देकर कई बार पुलिस के पकड़ से दूर चल रहा था वही ग्रामीणो के अनुसार उसका बड़ा पुत्र रविकान्त राम जो उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालन करता है और पुर्व मे भी वह बैंक का लोंगो लगा कर युपी निर्मित शराब की खेप बिहार पहुचाता था। और उसका अभियुक्त पिता इसे अपने निवास स्थान से ही बेचता था। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिये पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाई हुई है। थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर लगातार छपेमारी कर शराबी व शराब के धंधेबाजो पर नकेल कसने के कार्य किया जा रहा है। थाना क्षेत्र में यूपी से जुड़े सभी मार्गो पर पुलिस की विशेष चौकसी बढ़ गई है। यूपी से थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति व गाड़ी की सघन तलाशी ली जा रही है। उक्त गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखंड मुख्यालय में स्थित मनरेगा भवन के समीप आधार सेंटर के ऑपरेटर इरशाद आलम ने आरोप लगाया है कि हमारे कार्यालय में कुछ दबंग लोग पहुंचे और हमसे बोले कि मेरा पाँच आदमी आया है आप उसका आधार कार्ड बना दीजिए तो मेरे द्वारा बोला गया कि पहले से आए लोगो की सूची बन गयी है,पहले उनका बनेगा तब आप लोगों का बनेगा। वह भी कतार में खड़े होने के बाद उसी पर दबंग लोगो के द्वारा आधार ऑपरेटर के ऊपर गलत आरोप लगाते हुए अखबार के माध्यम से उनके मान सम्मान पर ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया।जिसको लेकर आधार ऑपरेटर ने बताया कि हमारे द्वारा उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जा रही है।

सीतामढ़ी : कोरोना काल में जान भी जरूरी है और मतदान भी। सुरक्षित मतदान के लिए स्वीप सीतामढ़ी की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वीप कोषांग की ओर से फेसबुक लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोविड केयर के जिला नोडल अधिकारी डॉ रवींद्र कुमार यादव ने इसके जरिये लोगों को कोरोना काल में सुरक्षित मतदान के लिए जरूरी एहतियात के बारे में विस्तार से बताया।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विकास भवन में जिला स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।