सीतामढ़ी: रीगा थाना क्षेत्र के पोसुआ गांव के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार की शाम लखनदेई नदी के पुरानी धार में डूबकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के ही उमेश राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसा हनुमान नगर पथ में सड़क किनारे गड्ढे के भरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बैरगनिया: इंडो- नेपाल बॉर्डर सील होने के कारण सीमावर्ती गांव के लोग रोजमर्रा की सामग्री के लिए जान हथेली पर लेकर बॉर्डर पार कर रहे हैं. मेन नाका बंद होने के कारण चोरी-छिपे तीन से चार फीट पानी होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्वी चम्पारण मोतिहारी नगर भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रशिक्षण कोषांग की ओर से किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए आडियो सुनें।

चुनाव को लेकर भारत व नेपाल के समीप सुरक्षा बलो के पदाधिकारियो के साथ बैठक।

बंजरिया में एक युवक का अपहरण

चोरमा दुलमा में सेवानिवृत्त शिक्षक ने सहकारिता मंत्री को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक बृज बिहारी शर्मा ने अपने दरवाजे पर सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह को जनसंपर्क के दौरान अंगवस्त्रम फूल माला से सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें एक पुस्तक भेंट किया। मौके पर सुनील सहनी, चंदन पासवान, संजय शर्मा, लखींद्र शर्मा, हरेंद्र पासवान, अमरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

पूर्वी चम्पारण के प्रखण्ड केसरिया ग्राम सुन्दरापुर के ग्रामीणों ने हिरन के बच्चे को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। थाना अध्यक्ष ने बताया हिरण के बच्चे को चकिया वन प्रमंडल के हवाले कर दिया जाएगा।

मोतिहारी के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसैनी पंचायत स्थित श्री परशुराम मंगल मिलन केंद्र पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चंदन वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक-दूसरे को चंदन लगाकर की गई जहां मौके पर गणेश पांडे ने चंदन के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल में जब राजा महाराजा शुभ कार्यों के लिए जाते थे तो माथे पर तिलक लगाकर जाते थे वहीं मौके पर सच्चिदानंद चौबे, दीपक पांडे, विकास श्रीवास्तव शैलेश पांडे, जगमोहन प्रसाद, बृजेश श्रीवास्तव, भुनेश्वर पांडे, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोहम्मद मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला बेतिया । प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखंड के मंझरिया पंचायत के हरपुर गांव के ग्रामीणो ने रविवार को बाढ से हुए नुकसान को लेकर जमकर प्रदर्शन किया है,और वोट बहिष्कार करने का नाराए भी लगायी।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण में मोहम्मद फरमान, गुड्डू कुमार यादव, रंजीत कुमार कुशवाहा, गोपाल साह, योगेंद्र साह, जगदीश राम, धीरज कुमार, रंजन पटेल,सुभाष ठाकुर, आयुष खान ने बताया कि हमलोगों के हरपुर गाँव मे पंडई नदी की पानी गाँव में घुसकर आतंक मचानी शुरू कर दी है।इस गाँव मे अनेको बार ठीकेदार द्वारा बोरा में बालू भरकर बांध बँधी गयी लेकिन नदी के धाराओं ने इस बने बांध को अपनी धाराओं में विलीन कर देती है।अगर लगातार तीन दिन तक बारिश होने लगती है तो इस गाँव मे इस गाँव के बाढ़ आ जाती है।वही वार्ड सदस्य आदित्य कुमार ने बताया कि हमारे गांव से अन्य गांवों में जाने वाली सभी मुख्य सड़कें बाढ़ के कारण टूट गई है।जिससे हम लोगों का आवागमन ठप हो गयी है।वही समाजसेवी और भावी मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि हमलोगों के द्वारा अनेको बार विधायक,सांसद, अधिकारी के पास शिकायत आवेदन दीया गया।लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयीं। इस गांव में आई भीषण बाढ़ ने बिजली के सभी पोल को ध्वस्त कर दी है जिससे गांव में कुछ दिनों से बिजली गुल है।इसी गाँव के समीप मुरली भरहवा गाँव मे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार 2016 में आए थे।जिसने वादा किया था कि मुख्यमंत्री राहत कोष के द्वारा इस नदी में बांध बाँधी जाएगी,जिससे अनेको गाँव कटने से बच जाएगी।लेकिन अभी तक बांध नही बाँधाया।जिससे गाँव असुरक्षित है।वहीं आक्रोशित ग्रामीणो ने कहा है कि हमारी समस्या की समाधान नही की गयी तो हम ग्रामीण जनता विधानसभा वोट का बहिष्कार करेंगे।