मोहम्मद मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला बेतिया । प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखंड के मंझरिया पंचायत के हरपुर गांव के ग्रामीणो ने रविवार को बाढ से हुए नुकसान को लेकर जमकर प्रदर्शन किया है,और वोट बहिष्कार करने का नाराए भी लगायी।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण में मोहम्मद फरमान, गुड्डू कुमार यादव, रंजीत कुमार कुशवाहा, गोपाल साह, योगेंद्र साह, जगदीश राम, धीरज कुमार, रंजन पटेल,सुभाष ठाकुर, आयुष खान ने बताया कि हमलोगों के हरपुर गाँव मे पंडई नदी की पानी गाँव में घुसकर आतंक मचानी शुरू कर दी है।इस गाँव मे अनेको बार ठीकेदार द्वारा बोरा में बालू भरकर बांध बँधी गयी लेकिन नदी के धाराओं ने इस बने बांध को अपनी धाराओं में विलीन कर देती है।अगर लगातार तीन दिन तक बारिश होने लगती है तो इस गाँव मे इस गाँव के बाढ़ आ जाती है।वही वार्ड सदस्य आदित्य कुमार ने बताया कि हमारे गांव से अन्य गांवों में जाने वाली सभी मुख्य सड़कें बाढ़ के कारण टूट गई है।जिससे हम लोगों का आवागमन ठप हो गयी है।वही समाजसेवी और भावी मुखिया प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि हमलोगों के द्वारा अनेको बार विधायक,सांसद, अधिकारी के पास शिकायत आवेदन दीया गया।लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयीं। इस गांव में आई भीषण बाढ़ ने बिजली के सभी पोल को ध्वस्त कर दी है जिससे गांव में कुछ दिनों से बिजली गुल है।इसी गाँव के समीप मुरली भरहवा गाँव मे सूबे के मुखिया नीतीश कुमार 2016 में आए थे।जिसने वादा किया था कि मुख्यमंत्री राहत कोष के द्वारा इस नदी में बांध बाँधी जाएगी,जिससे अनेको गाँव कटने से बच जाएगी।लेकिन अभी तक बांध नही बाँधाया।जिससे गाँव असुरक्षित है।वहीं आक्रोशित ग्रामीणो ने कहा है कि हमारी समस्या की समाधान नही की गयी तो हम ग्रामीण जनता विधानसभा वोट का बहिष्कार करेंगे।
