बेतिया जिला के मैनाटांड़ भंगहा पंचायत के प्रतापपुर गांव के वार्ड 9 में नल जल योजना के क्रियान्वयन में व्यापक गड़बड़ी के आरोप में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद बीडीओ को शिकायत से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात कही। ग्रामीण अविलंब जांच कर निर्माण कार्य में सुधार करने की मांग कर रहे थे। आरोप था कि हर घर नल जल के लिए ट्रैक्टर द्वारा पाइप गलत तरीके से बिछाया जा रहा है, जबकि लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों द्वारा कार्य करना चाहिए। विरोध करने पर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोग निर्माण स्थल पर जुट गए और आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिसमें वार्ड सदस्य पति मुन्ना राम, रामायण साह, विलास यादव,बनू पासवान, शंभू शाह, कैलाश यादव, पंच संकेशिया देवी, मंजू देवी सहित तीन दर्जन महिला पुरुष लोगों ने जांच कर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व बने भंगहा पंचायत के सिसवा गांव में पीएचईडी द्वारा बने नल-जल योजना भ्रष्टाचार व अनियमितता की भेंट चढ़कर रह गई है। पीएचईडी जेई बालमुकुंद कुमार ने बताया कि मैनुअली मजदूर से ही करना चाहिए। वही सिसवा में बने पानी टंकी के बारे में बताया कि जांच कर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
