बेतिया जिला के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिटेढा पंचायत के दहाड़वा टोला गांव में नलजल योजना के तहत कई माह पहले बोरिंग करके छोड़ दिया गया है।नलजल योजना अधूरा पड़ा हुआ है।ग्रामीण नलजल योजना का जल पीने के लिए तरस रहे है।लेकिन पानी नसीब नही हो रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।इस मौके पर वार्ड सदस्य रामलाल पासवान ने कहा कि हमलोगों को प्राथमिकता मिला और हमलोगों ने फ़ाइल तैयार कर लिया।फ़ाइल तैयार करने के दौरान मुखिया और ग्रामसेवक के बीच खींचतान होने लगा।जिसके वजह से फ़ाइल तैयार करने में विलंब हो गया।और यह कार्य पीएचईडी विभाग में चला गया।वही ग्रामीण ने बताया कि शौचालय का पैसा लोगों को नही मिला।नाली,सड़क का बुरा हाल है।जो नाली बना है उसमें काफी अनियमितता है।जिसके वजह से नाली प्रतिदिन टूट रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
