बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत महात्मा ग़ांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 21वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल मंगलपुर औसानी बगहा दो के कमांडेंट राजेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वही 21वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने एसएसबी कैम्प परिसर से स्वच्छता व वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के साथ साथ वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए बीबीएन कॉलेज पहुचें ।जहां बीबीएन कॉलेज परिसर में एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने सयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण कर पुनः एसएसबी कैम्प में पहुचें और कैम्प परिसर में भी वृक्षारोपण किया। उप कमांडेंट के. आंगऔ सिंह ने अधिकारियों व जवानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गाँधी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।हमें अपने -अपने आसपास के जगहों,स्थलों को साफ -सुथरा रखने का रखना चाहिए तथा पॉलीथिन का उपयोग नही करने की भी बात कही।आगे बताया कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत आवश्यक हैं।उन्होंने बताया कि मत्स्य पुराण का निम्न सूत्र जो वृक्षों के महत्व को दर्शाता है।दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो हृद:। दशहृदसमो पुत्रो, दशपुत्रसभा द्रुम :।।एक जलकुंड दस कुएं के समान है। एक तलाब दस जलकुंड के बराबर है। एक पुत्र का दस तलाब जितना महत्व हैऔर एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों जितना महत्व है ।इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में पौधा जरूर लगाना चाहिए तथा उसकी उसकी सुरक्षा अवश्य करनी चाहिए 21वीं एसएसबी वाहिनी मुख्यालय को बीस हजार पौधे का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा था।विगत 5 जून से 2 अक्टूबर 2020 तक वाहिनी मुख्यालय के कार्यक्षेत्र में बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया। मौके पर उपस्थित के.आंगऔ सिंह उप कमांडेंट,निरीक्षक प्रशासन पंकज कुमार,निरीक्षक रविंद्र कुमार, निरीक्षक संचार विमलेन्दु कुमार विमल,उप निरीक्षक नितेश कश्यप , ओम प्रकाश गुप्ता ,सहायक उप निरीक्षक सोमराज चौधरी, योगेंद्र कुमार,पार्थोपति सरकार, जवान हर्ष कुमार , राजवीर सिंह,अनुज कुमार, नीरज वर्मा, पप्पू यादव,एवं अभय कुमार, प्रदीप कुमार,सत्येंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार झा,मुख्य आरक्षी आनंद सिंह, सत्येंद्र कुमार, उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
