विधानसभा चुनाव को लेकर डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के शंकर चौक व थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान छोटे बड़े सभी वाहनों की जांच पड़ताल मोटर वाहन अधिनियम व कोरोना महामारी को लेकर सरकार के जारी गाइडलाइन के अनुसार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी: डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी देवचंद्र मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र डब्ल्यू मिश्रा के रूप में की गई है

सीतामढ़ी के मेहसौल चौक पर आज एक टेंपो चालक ने होमगार्ड जवान की जमकर पिटाई कर दी। जबकि अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। कोई उसकी मदद करने तक नहीं आया। सूत्रों की माने तो प्रत्येक ऑटो चालक से पैसा वसूल किया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बापू की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया व कालाजार को खत्म करने का संकल्प लिया है. जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि बापू जयंती पर जिले में बापू के संघर्ष एवं उनके त्याग को सबने याद किया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में दिन-रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। ,

विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर स्थानीय सीएचसी की तरफ से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मेहसौल ओपी क्षेत्र के शांतिनगर चौक के पास रविवार की सुबह पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर एक युवक को जख्मी कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहम्मद मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला बेतिया जिला के विभिन्न जगहों से बसों में भेड़ बकरियों की तरह भर भर कर बिहार के प्रवासी मजदूरों को आखिरकार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश तथा अन्य राज्यों में जाने क्यो दिया जा रहा है। जब कि हमारे बिहार में ख्याली कहावत वाली फैक्टरीयां लग ही चुकी है। तो फिर दूसरे राज्यो में जाने का क्या कारण है। रोजगार जब है ही तो प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य में जाने को क्यो मजबूर है। बिहार के लोकसभा चुनाव है वोटिंग हेतु वोटरों को रहना जरूरी है पर लोगो को नेतावो से मतलब नही है। मजदूरों को दो वक्त की रोटी चाहिए उन्हें और उनके परिवार के लिए जो बिहार सरकार देने में सक्षम नही है। 15 वर्ष इंतजार करने के बाद अपने बिहार में कोई उधोग नही क्या सिर्फ राजनीति ही रहेगा बिहार में या काम भी बोलेगा?

प0 चम्पारण बेतिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर गन्ने के खेत में शौच करने जा रही एक 16 वर्षीय लड़की से गांव के एक 22 वर्षीय युवक अरुण कुमार ने लड़की को शरेह में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया, दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर गुल आवाज सुनकर उसके भाई और चाचा दौड़ कर स्थल पर पहुंचे और आरोपी, अरुण कुमार यादव को पकड़ कर घर पर ले आए, आरोपित युवक के परिजनों को मालूम होने पर लाठी-फरसा लेकर पीड़िता के घर पहुंच गए और उसके परिजनों से मारपीट करना शुरू कर दिया। तथा जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए, पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, मेडिकल जांच के लिए लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेज दिया गया है, थाना अध्यक्ष, राणा रणविजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लड़की की उम्र की जांच कराई जा रही है, मामले में किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।