प0 चम्पारण बेतिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर गन्ने के खेत में शौच करने जा रही एक 16 वर्षीय लड़की से गांव के एक 22 वर्षीय युवक अरुण कुमार ने लड़की को शरेह में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया, दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर गुल आवाज सुनकर उसके भाई और चाचा दौड़ कर स्थल पर पहुंचे और आरोपी, अरुण कुमार यादव को पकड़ कर घर पर ले आए, आरोपित युवक के परिजनों को मालूम होने पर लाठी-फरसा लेकर पीड़िता के घर पहुंच गए और उसके परिजनों से मारपीट करना शुरू कर दिया। तथा जान मारने की धमकी देकर फरार हो गए, पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, मेडिकल जांच के लिए लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया भेज दिया गया है, थाना अध्यक्ष, राणा रणविजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लड़की की उम्र की जांच कराई जा रही है, मामले में किसी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।