बेतिया जिला के नरकटियागंज अनुमंडल के मैनाटांड में दहेज में तीन लाख रूपए एंव एक बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर ससुराल वालों ने गुरुवार की देर रात नवविवाहिता को गला घोट कर हत्या कर दी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही इनरवा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मामला इनरवा थाना क्षेत्र के पिराडी गांव का है। मृतिका की पहचान चंदन गिरी की पत्नी रंजना देवी बताई जा रही है। बताया जाता है कि विगत 2 वर्ष पहले रंजना देवी की शादी पीडारी के ध्रुप गिरी के पुत्र चंदन गिरी से हुई थी। इनरवा थाना में मृतिका के चाचा ने पति चंदन गिरि, ससुर ध्रुप गिरी,सास समेत पांच दहेज लोभीयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कि है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
