मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए।पहला मैच अंडर 16 का स्पोर्ट्स क्लब,मोतिहारी ने ढाका फुटबॉल क्लब, ढाका को 1-0 से पराजित किया। मध्यांतर के पहले खेल के 42 मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 12 शिवजी ठाकुर ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली जो मध्यांतर तक कायम रहा। बेस्ट 22 का पुरस्कार स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 12 शिव जी ठाकुर को संघ के कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश ने दिया। दूसरा मैच सीनियर डिवीजन का टाउन क्लब आदापुर बनाम नवयुवक क्लब मोतिहारी के बीच एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। खेल के 12 वें मिनट पर नवयुवक क्लब के जर्सी नंबर 13 अमित चौधरी ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली। खेल के 67 मिनट पर आदापुर के जर्सी नंबर 11 अनिसुर रहमान ने गोल कर स्कोर 1-1 किया।

सुगौली,पू.च:--मुख्यालय स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और नगर पंचायत कार्यालय परिसर के सभागार मे चल रहे दो दिवसीय जाति गणना का प्रशिक्षण बुधवार को पूरा हुआ।सीओ धमेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जाति गणना को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था।जो आज बुधवार को दुसरे दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जिसमें पांच सौ सें अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया था।केन्द्रों पर 600 सौ से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जिस।जो दो पालियों में चल रहा था।इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक,किसान समन्वयक,किसान सलाहकार,कचहरी सचिव, विकास मित्र और टोला सेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।वही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सभी प्रशिक्षित कर्मी आगामी 7 जनवरी से 31जनवरी तक पुरे प्रखंड और नगर क्षेत्र में जाति गणना का रिपोर्ट तैयार करेंगे।जाति गणना प्रशिक्षण नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एव नगर कार्यालय परिसर मे हुआ। प्रारंभिक चरण में कर्मियों को जाति गणना के अंतर्गत नजरी नक्शा,मकान नम्बर अंकित करना और मकानों की सूचि तैयार करने से संबंधित तरीके बताए गए।मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रियरंजन,राजस्व पदाधिकारी नेहा कुमारी,ट्रेनर पंकज कुमार वर्मा,राजेश कुमार,सिकंदर कुमार,विनोद कुमार चौधरी,विनोद चौधरी,मंटू चौधरी,महेश कुमार,आशुतोष कुमार सिंह,राम नारायण यादव,लालबाबु प्रसाद मौजूद रहे।

मोतिहारी। 31 जनवरी से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने फिलहाल 7 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। 5 जनवरी से  स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन 31 जनवरी से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने फिलहाल 7 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। फिलहाल आदेश 7 जनवरी तक के लिए है, लेकिन आशंका है कि तारीख और बढ़ेगी क्योंकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। 

पार्टी के 11वें महाधिवेशन की तैयारी के लिए भाकपा माले का कार्यकर्ता कन्वेंशन सुगौली में हुआ संपन्न। बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान पजिअरवा के विस्थापित 203 परिवारों को शीघ्र पुनर्वासित किया जाए सुगौली,पू च:--माले का 11वां महाधिवेशन 15 से 20 फरवरी तक पटना में आयोजित किया जाना है।इसको लेकर लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी को लेकर बुधवार को शहर के नंद हाई स्कूल के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड भोला राम ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को भाकपा माले जिला सचिव प्रभुदेव यादव,राज्य कमिटी सदस्य विष्णुदेव प्रसाद यादव,भोला साह,मोहम्मद इसराफिल,वैद्यनाथ सहनी,हृदयालाल सहनी आदि नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में कॉरपोरेट सांप्रदायिक फांसीवादी शासन चल रहा है।संविधान को दरकिनार कर मोदी सरकार आरएसएस की विचारधारा के अनुसार सरकार चला रही है।और लोकतंत्र को खत्म कर मनुवादी संविधान थोपना चाहती है।पूरे देश में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।बड़े पैमाने पर भुखमरी और आर्थिक तंगी से मजबूर लोग आत्महत्याएं कर रहे हैं।लेकिन सरकार बिल्कुल संवेदनहीन बनी हुई है।और सरकार के संरक्षण में संघ -भाजपा गिरोह हिंदू -मुस्लिम के बीच नफरत फ़ैलाने की साजिश में लगा हुआ है।वहीं एक बड़े सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,बिहार ,असम और अन्य राज्यों में सैकड़ों वर्षों से सरकारी या गैर मजरूआ या बेनामी जमीनों में बसे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जा रहा है।अंग्रेजी राज से भी बड़ा जुल्म किया जा रहा है।जिसका मुख्य निशाना अल्प संख्यक,दलित और गरीब मजदूर हैं।बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही हजारों परिवारों को बेघर कर दिया गया है। इस कड़ाके के ठंड में छोटे -छोटे बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। बिहार की नीतीश सरकार भी गरीबों के प्रति बिल्कुल संवेदनहीन बनी हुई है। और जल जीवन हरियाली योजना के नामपर सीओ,बीडीओ और जिला प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर मनमानी कर रहे हैं।यहां भी यूपी की तरह बुलडोजर राज चलाया जा रहा है। जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।15 फरवरी को सुगौली से भी हजारों हजार की संख्या में गरीब,मजदूर,किसान,दलित ,छात्र -नौजवान एवम बुद्धिजीवी पटना रैली में भाग लेंगे।

मोतिहारी। शेड नेट हाउस में बेमौसम सब्जी का उत्पादन कर किसान मालामाल होंगे। परंपरागत तरीके से हो रही सब्जी की खेती से किसानों की कमाई उतना नहीं हो पाती। लेकिन इस तकनीक से बेमौसम सब्जी उगा कर किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस तकनीक से खेती के प्रति जिले में किसानों में रूझान बढ़ने लगा है। किसान शेड नेट हाउस में सब्जी का उत्पादन करने के लिए सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस साल जिले में 6 हजार वर्गमीटर में शेड नेट हाउस लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरूद्ध दो किसानों को 2-2 हजार वर्ग मीटर में शेड नेट हाउस लगाने की स्वीकृति दी गयी है। इसमें तुरकौलिया व पहाड़पुर के किसान को शेड नेट हाउस के लिए जिला उद्यान विभाग ने स्वीकृति प्रदान की है। शेड नेट हाउस के लिए 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा: शेड नेट हाउस के लिए प्रति वर्गमीटर 710 रुपये लागत निर्धारित किया गया है। दो हजार वर्ग मीटर के लिए कुल लागत 14.20 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इसपर 75 प्रतिशत अनुदान सरकार के द्वारा किसान को दिया जाएगा। इसके अलावा 25 प्रतिशत शेष राशि व 18 प्रतिशत जीएसटी किसान के द्वारा शेड नेट हाउस लगाने वाले कंपनी को भुगतान किया जाएगा। शेड नेट हाउस में बेमौसम कई प्रकार की सब्जियां उगायी जाएगी। इसमें शिमला मिर्च, जर्बेरा व बीज रहित खीरा की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा डच गुलाब की खेती शेड नेट हाउस में कर किसान बेहतर कमाई कर सकते हैं। जिला उद्यान विभाग के सहायक निदेशक डॉ अमरजीत कुमार राय ने बताया कि शेड नेट हाउस से उच्च क्वालिटी के सब्जी का उत्पादन होता है। इस सिस्टम से बेमौसम सब्जी उगार सकते हैं। आधा दर्जन प्रखंडों में किसानों ने लगाया है शेड नेट हाउस जिले के करीब आधा दर्जन प्रखंडों में किसानों के द्वारा शेड नेट हाउस लगाकर बेमौसम सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। इसमें मोतिहारी, कोटवा, छौड़ादानो, घोड़ासहन आदि प्रखंड शामिल है। इसमें मोतिहारी प्रखंड के बासमनपुर के किसान दीपू प्रसाद ने दो हजार वर्गमीटर में विगत साल शेड नेट हाउस में शिमला मिर्च का उत्पादन कर लागत खर्च काट करीब 3.50 लाख की कमाई की है। इस साल शिमला मिर्च की खेती के लिए शेड नेट हाउस में मल्चिंग के माध्यम से शिमला मिर्च के पौधे लगाए गये हैं।

अब जिले के 425 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सप्ताह में छह दिन आउटडोर चलेगा। यहां टेलीमेडिसिन पर भी मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। अगले माह से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर(सीएचओ) की पदस्थापना कर दी गयी है। बाइस प्रकार की दवाएं भी मिलेंगी बताया जाता है कि इस सेंटर पर आये मरीज को सेंटर के एएनएम के द्वारा डॉक्टर से सम्पर्क कराया जाता था। मगर अब सीएचओ की पदस्थापना के बाद इन सेंटर पर हर रोज आउटडोर भी चलेगा व जरूरतमंदों को टेलीमेडिसिन पर डॉक्टर से सम्पर्क भी कराया जाएगा। इस सेंटर पर बाइस प्रकार की दवाएं भी मिलेंगी। यह व्यवस्था अगले माह तक 128 केन्द्रों के अतिरिक्त केन्द्रों पर चालू किया जाएगा। इसके लिये सेंटरों को कोड से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। नोडल अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि सभी सी एच ओ को छह महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। मरीजों के लिए मुफ्त में एम्बुलेंस की रहेगी सुविधा जानकारी के अनुसार सुदूर ग्रामीण इलाके के लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण इलाके में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला गया है। यहां से टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों से मरीजों का इलाज कराया जाता है। डॉक्टरों के द्वारा लिखा गया दवा भी सेंटर पर मुफ्त दी जाती है। अगर जांच की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी जाती है तो नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त जांच भी होता है। पहले यह सुविधा मात्र 128 केंद्रों पर थी जो अब 425 केंद्रों पर उपलब्ध होगा। दूरदराज के मरीजों को नजदीकी केंद्र पर इलाज की सुविधा के साथ-साथ दवा भी मुफ्त में मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को मुफ्त में एम्बुलेन्स भी इलाज के लिये मिलेगा। यहां मधुमेह, ब्लड प्रेसर की जांच सुविधा भी उपलब्ध होगी।

पूरे सरकारी अमले के साथ भी पैदल चलकर  नीतीश कुमार दिखा दें। बिहार में नीतीश कुमार जो यात्रा करते हैं वो पेपर पर उनकी 14वीं यात्रा है। उक्त बातें प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा के 95वें दिन हरपुर बंगरी में कही। कहा कि प्रशासनिक काम को वह यात्रा का नाम दे रहे हैं। उन्होंने स्थानीय मीडिया से संवाद के दौरान पदयात्रा का अबतक का अनुभव साझा किया। कहा कि सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और भयावह पलायन है। वे पदयात्रा के माध्यम से अबतक 11 सौ किमी से अधिक पैदल चुके हैं।  कहा कि नेपाल में बिहार से यूरिया की सप्लाई होती है। और यहां किसान जुझ रहे हैं। नेपाल में यूरिया से शराब बनाने की बात कही। कहा कि आज किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद-बीज की अनुपलब्धता और कालाबाजारी है। प किसानों ने गेहूं की बुवाई शुरू कर दी है। अब समय से खाद नहीं मिल पाने के कारण उनकी फसलें खराब होने के संकट से गुजर रही है। इसके साथ ही यूरिया की कालाबाजारी इस हद तक है कि सुबह 4 बजे से महिलाओं को लाइन में लगना पड़ता है उसके बावजूद उन्हें यूरिया नहीं उपलब्ध हो पाता।  कहा कि बिहार के बैंकों में जमा लोगों की राशि से दूसरे राज्यों में भेज कर औद्योगिकरण में लगाया जाता है। वहीं केंद्र ने मनरेगा के लिए जो राशि आवंटित कर रही है उसे भी राज्य सरकार खर्च नहीं कर पा रही है।

कोटवा एनएच 27 दीपाऊ स्थित दुर्घटना में मौत के तीन दिन बाद शव की हुई पहचान कोटव:- (पूर्वी चम्पारण )।थाना क्षेत्र के दीपउ एनएच 27 कट पर एक दूध का टैंकर जो सिवान जा रहा था के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, घटना रविवार की देर रात की है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया जहाँ शव की पहचान नहीं जो सकी थी , शव को पोस्मोटम के लिए मोतिहारी भेजा गया था।पोस्टमार्टम के बाद शव को शव गृह में रखा गया। पुलिस द्वारा कई सूत्रों से शव की पहचान के लिए प्रचार प्रसार किया गया था। सोमवार की शाम उस शव पहचान कर ली गई है। जिसकी पहचान बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर खास वार्ड नंबर 11 के निवासी 65 वर्षीय बीभूति दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गई है।कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

मोतिहारी। एनएच पर रतनपुर के समीप अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक वृद्ध साइकिल सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना को लेकर एनएच पर आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मृतक की पहचान हरपुर शेखपुरवा के योगेंद्र राय के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज एनएच पर आवागमन बहाल कराया। बताया जाता है कि मृतक दूध लेने रतनपुर गया था। वहां से दूध लेकर वहां से घर वापस लौट रहा था। ज्यों ही एनएच पर पहुंचा पीछे से तीव्र गति से आ रहा अनियंत्रित बाइक ठोकर मार दिया। जिससे मृतक सड़क पर घायल हो गया। सिर से अत्यधिक खून गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। बताया जाता है कि मृतक को एक पुत्र है। जो बाहर रह कर मजदूरी करता है। व मृतक हरपुर शांति निकेतन स्कूल में रसोइया का कार्य कर जीवन यापन करता था। मौत की खबर सुनते ही परिवार व गांव में मातम फैल गया। जो जहां थे वहीं से घटनास्थल की ओर भागे-भागे पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हरसिद्धि पुलिस ने शराब सहित दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार। हरसिद्धि हरसिद्धि पुलिस ने शराब सहित दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियारिया में हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारी को शराब के साथ किया गिरफ्तार। हरसिद्धि पुलिस ने की है करवाई।