मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह विक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए।पहला मैच अंडर 16 का स्पोर्ट्स क्लब,मोतिहारी ने ढाका फुटबॉल क्लब, ढाका को 1-0 से पराजित किया। मध्यांतर के पहले खेल के 42 मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 12 शिवजी ठाकुर ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली जो मध्यांतर तक कायम रहा। बेस्ट 22 का पुरस्कार स्पोर्ट्स क्लब के जर्सी नंबर 12 शिव जी ठाकुर को संघ के कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश ने दिया। दूसरा मैच सीनियर डिवीजन का टाउन क्लब आदापुर बनाम नवयुवक क्लब मोतिहारी के बीच एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ। खेल के 12 वें मिनट पर नवयुवक क्लब के जर्सी नंबर 13 अमित चौधरी ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली। खेल के 67 मिनट पर आदापुर के जर्सी नंबर 11 अनिसुर रहमान ने गोल कर स्कोर 1-1 किया।