सुगौली के शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ के दोनों किनारे का हटाया गया अतिक्रमण।

अचानक लगी आग सेआंगनवाड़ी केंद्र में रखे कागजात सहित अन्य समान जल गई कोटवा:( पूर्वी चम्पारण)।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बथना पंचायत वार्ड नंबर दस में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 51 में अचानक लगी आग से जरूरी कागजात सहित कई अन्य समान जल कर राख हो गया है। केंद्र की सेविका रेणु कुमारी ने बताया कि सोमवार की आधी रात को आंगनवाड़ी केंद्र से आग की चिंगारी निकलते दिखाई दिया। शोरगुल मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तबतक आंगनवाड़ी केंद्र में रखा कुछ जरूरी कागजात, चावल की बोरी, दाल,सोयाबीन,बक्सा,कुर्सी,सेविका की ड्रेस,किराना समान सहित कई अन्य समान जल कर खाक हो गया।इस बाबत पूछे जाने पर कोटवा सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस घटना की जानकारी दी गई है।वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आगे की कार्यवाई की जायेंगी।

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चकिया ने तुरकौलिया को हराया कोटवा:(चम्पारण)। कोटवा हाई स्कूल खेल मैदान में शिवम स्माइल डेंटल क्लिनिक कोटवा के बैनर तले खेले जा रहे सात दिवसीय राजापुर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चकिया बनाम तुरकौलिया के बीच खेला गया। तुरकौलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 161 रन का लक्ष्य चकिया के सामने रखा।जबाव में उतरी चकिया की टीम ने 6 विकेट खोकर 162 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन आफ मैच चकिया के डेंजर राजा, मैन आफ द सीरीज शंकर को मिला। विजेता और उपविजेता टीम को समाजसेवी मैनेजर यादव, डॉक्टर मंतोष सहनी, डॉक्टर राजेश रंजन श्रीवास्तव,डॉक्टर बी के राय द्वारा शील्ड एवम नगदी पुरस्कार प्रदान किया गया। कॉमेंटेटर के रूप में मुन्ना सहनी,संदीप यादव,अरुण जेटली और स्कोरर बृजेश कुमार मौजूद थे।मौके पर कमलेश यादव, ई अनिल यादव,राजन दुबे,परवेज सर,कमलेश कुमार,मुन्ना सहनी,विनय कुमार सहनी, रतन राम,मनीष यादव,राजकिशोर मेहता,मुकेश यादव,बबन यादव, निजारा मॉल के एम डी कैफ सहित कई लोग थे ।

मोतिहारी। स्थानीय मॉडल स्कूल के सभागार में मंगलवार को जाति आधारित गणना के लिए पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण आरंभ किया गया। अध्यक्षता बीडीओ मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ निरंजन कुमार मिश्रा, बीईओ आशा कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण दो समूह में अगले छह जनवरी तक चलेगा और सात जनवरी से 21 जनवरी तक घर घर जाकर प्रगणक द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा। इस कार्य को संपन्न कराने के लिए 158 प्रगणक व 28 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। प्रथम समूह बीआरसी में चल रहा है जिसमें मास्टर ट्रेनर शशिरंजन पटेल व अरविंद मिश्रा प्रशिक्षण दे रहे हैं। जबकि मॉडल स्कूल में चतर्भुज बैठा तथा मो जहांगीर मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से मनोज ठाकुर, विनय कुमार पांडेय, मो फरियाद अली, मणिभूषण श्रीवास्तव, शिवशंकर कुमार, राजेश कुमार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

मोतिहारी। इस कड़ाके की ठंड में ब्रेन हेमरेज की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले माह नवम्बर में सदर अस्पताल के आईसीयू में पांच मरीज ब्रेन हेमरेज के भर्ती हुए थे जिसमें दो की मौत हो गयी। जबकि तीन रेफर किये गये। वहीं,दिसम्बर माह में तीन की मौत हो गयी, जबकि तीन रेफर किये गये हैं। बताया जाता है कि जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे वैसे ठंड जनित बीमारी भी बढ़ रही है। साथ ही ब्लड प्रेशर व मधुमेह की बीमारी वाले के लिए खतरा बढ़ गया है। बताते हैं कि मधुमेह व ब्लड प्रेशर की बीमारी रहते हुए भी लोगों में लापरवाही अधिक है। न तो खान पान पर नियंत्रण है और न ठंड से बचाव के प्रति ध्यान है। जानकर बताते हैं कि कुछ ऐसे भी है जो ठंड से बचाव के लिए चोरी छिप्दारू भी पी लेते हैं। जो इस ठंड में और जान लेवा है। डॉक्टरों का मानना है कि ठंड से बचाव व खान पान में परहेज से ब्रेन स्टॉक से बचा जा सकता है। वरीय चिकित्सक डॉ टी पी सिंह बताते हैं कि ब्रेन हेमरेज का चांस सबसे अधिक मधुमेह, ब्लड प्रेशर व हार्ट के मरीज के हैै। क्योंकि ठंड में नस सिकुड़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, मधुमेह में ब्लड सुगर भी बढ़ जता है। ऐसे में हार्ट अटैक से लेकर ब्रेन हेमरेज का चांस इन बीमारी वाले को अधिक है।

सुगौली के शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ के दोनों किनारे का हटाया गया अतिक्रमण।

सुगौली के सिकरहना पुल के समीप एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलटी।ड्राइवर खलासी बाल बाल बचे।

सुगौली में जाति गणना का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू।

पिस्टल का भय दिखा बलपूर्वक सोना चांदी व्यवसाई से की गई लूट पाट कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार से घर लौट रहे व्यवसाई से पिस्टल का भय दिखा बलपूर्वक सोने चांदी दुकानदार से की गई व्यवसाई मोहित कुमार से ₹32000 की लूट की गई है मामले में मोहित कुमार ने थाने में आवेदन देकर जितेंद्र जायसवाल व चुनु कुमार सहित 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है मामले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

मोतिहारी में फंदे से लटकता मिला युवक का शव मोतिहारी के कोलुहारवा में कमरे में फंदे से लटकता युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि हत्या है या आत्महत्या। नगर थाना के कोलुहुरुआ  में देर शाम युवक का शव मिला। युवक पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताया जाता है।