जाति आधारित जनगणना को लेकर हुईप्रशिक्षण सामुदायिक संवाददाता रामगढ़वा। बिहार सरकार के निर्देश पर जाति आधारित जनगणना को लेकर रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें प्रशिक्षक नसीम अहमद ने बताया कि इस कार्य हेतु बीडीओ व अंचलाधिकारी की देखरेख में सभी प्रगणकों को कार्य करना है. इसमें प्रगणक डोर टू डोर संपर्क बनाएंगे। इनके कार्य के निरीक्षण हेतु पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।पहले प्रत्येक घर में परिवारों का निर्धारण कर लिया जाएगा।एक ही घर में यदि दो परिवार रहते हैं। और उनका खाना पीना अलग बनता है तो उनको दो परिवार के रूप में चिन्हित करना है। इसके लिए प्रगणकों को डेटाबेस पर काम करना है। बता दे कि बिहार सरकार के निर्देश पर जाति आधारित गणना की जाएगी।इस कार्य के लिए रामगढ़वा प्रखंड में 343 शिक्षकों को प्रतिनियुक्त प्रगणक के रूप में की गई है।
कोटवा में ठंड का कहर लगातार जारी है तेज पछुआ हवा और धूप नही निकलने से हाड़ हिला देने वाली ठंड से लोगो के घर में दुबकने को मजबूर कर दिया हैं। जो जहा है रजाई और कंबल में दुबका हुआ हैं। हालांकि आज नया साल का दूसरा दिन कोल्ड डे रहा। धूप एक बार भी झलक तक नही दिखा पाया। आग दिन भर सहारा बना रहा। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह लोग दुबके हुवे नजर आए।कोटवा में पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रात का तापमान 8डिग्री तो दिन 20 तक चला जा रहा है। लोगो के लिए ठंढ में कोई राहत नहीं दिख रहा है। आम जन जीवन मुश्किल में है लोग धूप खिलेने का प्रतीक्षा कर रहा है।जिससे लोगो को ठंड से राहत मिल सके। लोगो को घना कोहरा होने के कारण परेशानी हो रही हैं। कुहासे के कारण होने से दुर्घटना हो रही है ।
लक्ष्मीपुर में आग लगने से लाखों की सम्पति खाक रामगढ़वा।रामगढ़वा अंचल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में सोमवार की अहले अचानक आग लगने जीतन राम के दो फुस की आवसीय घर समेत आधा दर्जन बकरी जल कर खाक हो गए ।वही आगलगी में करीब एक लाख की सम्पति खाक हो गयी।इस बाबत पीड़ित जीतन राममें अंचल कार्यालय में एक आवेदन दिया है।
समारोह आयोजित कर सीओ और सीआई को की गई विदाई कोटवा :(पूर्वी चम्पारण) प्रखंड के दिपऊ स्थित ई किसान भवन में निवर्तमान अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार तिवारी एवम सीआई रामा अवतार प्रसाद का भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता कोटवा बीडीओ सरीना आजाद ने की।समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सरीना आजाद ने कहा कि अंचलाधिकारी ने जितना योगदान राजस्व सेवा में दिया वह काफी सराहनीय है ,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे अंचलाधिकारी की कमी हमेशा खलेगी। आगे उन्होंने कहा कि कुछ समाज के लिए कुछ दूसरों के लिए जो कुछ कर जाते हैं वह लोगों के लिए यादगार रह जाता है। अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि यह सत्य है कि एक दिन सबको सेवानिवृत होना है लेकिन कोटवा के लोगो द्वारा जो मान सम्मान मुझे मिला उसके लिए मैं सभी लोगो को दिल से धन्यवाद देता हूं। बिदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत सीओ एवम सीआई को अंग वस्त्र एवम माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया मुखलाल राम,प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संघ जितेंद्र यादव,सतेंद्र यादव,वीरेंद्र प्रसाद सिंह,मुखिया प्रतिनिधि उमाकांत सिंह,पैक्स अध्यक्ष कुमार चौबे,पंचायत सचिव शशि कांत सिंह,लाल बहादुर बैठा,सहित सभी प्रखंड कर्मी मौजूद रहे ।
बिहार के मुख्य सचिव ने जाति आधारित जनगणना को लेकर किया वीडियो कांफ्रेंसिंग मोतिहारी।सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण की सफलता हेतु सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । 7 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक बिहार जाति आधारित गणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य को सफल बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी, मोतिहारी, जिला अवर कोषागार पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।
बीडीओ ने 20 गरीबो के बीच कम्बल का किया वितरण
पीपराकोठी में आग में झुलस कर वृद्ध महिला की मौत, लाखों की क्षति मोतिहारी। पीपराकोठी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में हुई अगलगी की घटना में एक वृद्ध महिला की झुलस जाने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल मोतिहारी में मौत हो गई है। जबकि लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में सोमवार दोपहर झिगन महतो के घर में अचानक आग लग गई। जिसमें घर में सोयी झिगन महतो की 80 वर्षीय वृद्ध मां व स्व. सोना महतो की पत्नी तेतरी देवी बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गई। वही घर में रखे गए कपड़ा, अनाज, बर्तन सहित लाखों रुपए की सम्पति जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह तेतरी देवी को बाहर निकाला गया। वही सूचना पर पीएचसी से पहुंची एम्बुलेंस से गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही आगलगी की दूसरी घटना मुर्दाचक गांव की है। जहां विद्युत शॉट सर्किट से अचानक खुर्शेद आलम के घर में आग लग गई। स्थानीय लोग जबतक आग पर काबू कर पाते तबतक घर में रखे गए पांच हजार रुपये नगद, कपड़ा, अनाज सहित हजारों की संपत्ति जल गए। सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। वहीं मृत महिला के परिजनों को सरकारी मुआवजे का लाभ दिया जाएगा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
सुगौली में बढ़ा ठंढ का असर,तापमान लुढ़का।लोग घरों में दुबके।
सुगौली के डीलरों ने अपनी समस्याओं को लेकर की बैठक।
पीपराकोठी जवाहर नवोदय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए 31 तक आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश पाने वाले छात्र छात्राओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए यह नोटिफिकेशन उन लड़कों तथा लड़कियों के लिए जारी किया गया है जो वर्तमान में कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 5वीं पास की है वह अपना एडमिशन कक्षा 6वीं में ले सकते हैं। छात्र छात्राओं को एडमिशन के लिए अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक रखी गई है।
