बिहार के मुख्य सचिव ने जाति आधारित जनगणना को लेकर किया वीडियो कांफ्रेंसिंग मोतिहारी।सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण की सफलता हेतु सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।  7 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक बिहार जाति आधारित गणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य को सफल बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर  प्रभारी जिलाधिकारी, मोतिहारी, जिला अवर कोषागार पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।