बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने खैरा प्रखंड के ललदैया गांव निवासी कुंदन शर्मा से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी की आज के समय में प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसके साथ ही रासायनिक खाद के इस्तेमाल से हमें नुक्सान भी हो रहा है। लेकिन पेड़ लगाने से जिंदगी बच सकती है और जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रितेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में रितेश कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर बारिश नहीं हो रहा।इससे कुआँ ,पोखर सभी सुख रहे हैं जिससे जानवरों ,पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है

बिहार राज्य के जमुई जिला से कुंदन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार से बातचीत की। बातचीत में सोनू कुमार ने बताया मौसम परिवर्तन के कारण बारिश हो रहा। बारिश होने से धरती का तापमान कम हो जाता है। पानी मिलने से पेड़ पौधे लहलहाने लगते हैं। चारो तरफ हरयाली छा जाती है

जलवायु परिवर्तन का असर इंसानों के अलावा और भी प्राणियों पर पड़ रहा है। सरकार जलवायु परिवर्तन से लड़ने का प्रयास तो कर ही रही है,लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ...

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से कुंदन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत बता रहे है कि जलवायु परिवर्तन से लोगों को काफी प्रभाव पड़ा है। मौसम में आए परिवर्तन से जीव जंतुओं को भी नुकसान हुआ है। वहीँ वर्षा होने के कारण किसानों द्वारा लगाए रबी फसल बरबाद हो गया है। वातावरण में ठण्ड होने से जीव जंतु के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है , लोग अनेक बिमारियों का शिकार हो रहे है।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत कमलेश से साक्षात्कार लिया है। जिसमें कमलेश ने बताया की मौसम में परिवर्तन हो रहा है ,कभी धूप कभी छाया हो रहा है साथ में पीने के पानी की दिक्कत हो रहा है। दूसरी ओर बदलते मौसम के कारण गेहूं की फसलें खराब हो रही है।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने समाजसेवी प्रदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। क्योंकि हम सभी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रकृति को नुकसान पहुँचा रहे हैं। जिसके कारण प्राकृतिक आपदा दस्तक दे रही हैं। इससे हमारा जन-जीवन प्रभावित होता है। इसके साथ ही गरीबों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें अपने क्रियाकलापों पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे कल-कारखानों से निकलने वाले धुँए में कमी आये। प्रदूषण कम हो और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले आपदाओं से हम सुरक्षित रह सकें

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने गोपाल दास से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बदलते मौसम से कृषि बहुत प्रभावित हो रही है।पानी की कमी के कारण फसल सूख जाती है। इसके साथ ही पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है। वर्षा के अलावा कोई और साधन भी नहीं है जिससे की खेती की जा सके।

बिहार राज्य के जिला जमुई से आनंद कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि जंगल बचाओ आंदोलन 1980 में बिहार से शुरू हुआ। उसके बाद यह आंदोलन झारखंड और ओडिसा तक पहुँच गया।आगे कह रहे है कि उस वक्त की मौजूदा सरकार ने सिंघभूम के जिला को मूलयवान सागवान के पेड़ों को जंगल में बदलने की योजना को पेश की थी जिसके विरोध में आदिवासी लोगों ने एकजुटता दिखाया था।

बिहार राज्य के जिला जमुई से कुंदन मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि पेड़ लगाओ जीवन बचाव यह एक सिर्फ नारा नहीं है बल्कि लोगों की ज़िम्मेदारी भी है। जिससे दुनिया में रहने वाले हर एक व्यक्ति को निभाना चाहिए। आगे कह रहे है कि पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह ही महत्वपूर्ण है इसके बिना जीवन बहुत कठिन बन जायेगा। साथ ही लोगों को स्वस्थ और समृद्ध जीवन देने मे पेड़ों की अहम् भूमिका हैं।