बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रितेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में रितेश कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर बारिश नहीं हो रहा।इससे कुआँ ,पोखर सभी सुख रहे हैं जिससे जानवरों ,पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है
बिहार राज्य के जमुई जिला से कुंदन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार से बातचीत की। बातचीत में सोनू कुमार ने बताया मौसम परिवर्तन के कारण बारिश हो रहा। बारिश होने से धरती का तापमान कम हो जाता है। पानी मिलने से पेड़ पौधे लहलहाने लगते हैं। चारो तरफ हरयाली छा जाती है
सोनो प्रखंड में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल हुई क्षति सोनो प्रखंड क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की को भारी नुकसान हुआ है, अभी और बारिश के आसार दक्षिणी बिहार में तेज हवा के साथ बेमौसम बरसात और तेज हवा से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, गेहूं की फसल गिर गई तो सरसों की फलियां टूट गई वही आलू खेत की खुदाई प्रभावित हुई बताया गया है कि 20 और 21मार्च को भारी बरसात की आशंका जताई गई है जिससे किसानों को चिंता बढ़ गई है रविवार की शाम तक फिर से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई सरसों की फसल भी पककर तैयार है और बारिश के कारण उसके दाने गिर गए हैं इससे भी काफी किसानों को नुकसान हुआ है बारिश के कारण आम के बोर में फफूंदी लगने का डर है और आम का काफी पुराने से उत्साहित बागवानी के चेहरे पर उदासी छा गई है वहीं किसानों को फसल की नुकसान काफी हुई है
बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से कुंदन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत बता रहे है कि जलवायु परिवर्तन से लोगों को काफी प्रभाव पड़ा है। मौसम में आए परिवर्तन से जीव जंतुओं को भी नुकसान हुआ है। वहीँ वर्षा होने के कारण किसानों द्वारा लगाए रबी फसल बरबाद हो गया है। वातावरण में ठण्ड होने से जीव जंतु के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है , लोग अनेक बिमारियों का शिकार हो रहे है।
बिहार राज्य के जिला जमुई से प्रेम मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम कि परिवर्तन के कारण लोगों के शरीर में काफी प्रभाव पड़ रहा है इस लिए लोगों को मौसम के अनुकूल अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े। आगे कह रहे है कि पानी की कमी से किसानों को खेती करने में काफी परेशानी हो रही हैं। यदि समय पर बारिश नहीं होता है तो आम जनता को पीने का पानी भी नहीं मिल पाएगा।
बिहार राज्य के जिला जमुई से रजनीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन के विषय पर मुनि यादव से साक्षात्कार लिया। मुनि यादव ने बताया बारिश नहीं होने से और बोरिंग में भी पानी नहीं होने से फसल अच्छी नहीं हुई। खेती के लिए और कोई अन्य संसाधन जैसे तालाब ,पोखर कुछ नहीं है। बोरवेल का जलस्तर भी बहुत नीचे है जिस वजह से बोरवेल से भी बहुत कम पानी मिल पाता है।
बिहार राज्य के जिला जमुई से रजनीश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के विषय पर श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया जलवायु परिवर्तन से दलहन और तिलहन की फसल में बहुत नुकसान हुआ है। पहले मसूर की फसल 20 से 25 किलो तक हो जाती थी वही अब 5 से 10 किलो भी मुश्किल से होती है। सरसों की फसल भी बारिश ना होने की वजह से अच्छी नहीं हुई। गेहूँ की फसल में भी 30 % तक गिरावट हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के सिकंदरा प्रखंड से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अकबर हुसैन से बातचीत कि जिसमे उन्होंने बताया की हर साल मौसम में कुछ ना कुछ परिवर्तन हुआ है। और इस बार भी परिवर्तन होगा अभी से ही देखा जा रहा है की गर्मी अपने चरम सीमा की ओर अग्र साहित हो रही है। ऐसा जब भी होता है तो हमेशा जल का समस्या बना रहता है।इससे आम जन का दैनिक कार्य में रूकावट आ रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड से वीरेन मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है इससे बचने के लिए लोगों को अपने खान पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आगे कह रहे है कि उनके क्षेत्र में समय से वर्षा नहीं होने से खेती में भी काफी प्रभाव पड़ रहा हैं,किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीँ धरती से पेड़ पौधों को अधिक मात्रा में काटा जा रहा है जिसका असर हमारे पर्यावरण पर नजर आ रहा है
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनीश कुमार ने शहवाज से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की बदलते मौसम के कारण लोगों को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हमेशा डर बना रहता है की कभी भी कोई बीमारी हमारे जीवन में दस्तक दे सकती है