बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रितेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में रितेश कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर बारिश नहीं हो रहा।इससे कुआँ ,पोखर सभी सुख रहे हैं जिससे जानवरों ,पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है
बिहार राज्य के जमुई जिला से कुंदन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू कुमार से बातचीत की। बातचीत में सोनू कुमार ने बताया मौसम परिवर्तन के कारण बारिश हो रहा। बारिश होने से धरती का तापमान कम हो जाता है। पानी मिलने से पेड़ पौधे लहलहाने लगते हैं। चारो तरफ हरयाली छा जाती है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के सिकंदरा प्रखंड से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अकबर हुसैन से बातचीत कि जिसमे उन्होंने बताया की हर साल मौसम में कुछ ना कुछ परिवर्तन हुआ है। और इस बार भी परिवर्तन होगा अभी से ही देखा जा रहा है की गर्मी अपने चरम सीमा की ओर अग्र साहित हो रही है। ऐसा जब भी होता है तो हमेशा जल का समस्या बना रहता है।इससे आम जन का दैनिक कार्य में रूकावट आ रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
दोस्तों,पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ -पौधों का होना बहुत जरुरी है। इसे ध्यान में रखते हुए लगभग सभी राज्यों की सरकार सजग है। बिहार सरकार द्वारा पर्यावरण को बचाने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम है " बिहार पेड़ लगाओ पैसे पाओ योजना " . आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से.....
बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड से वीरेन मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है इससे बचने के लिए लोगों को अपने खान पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आगे कह रहे है कि उनके क्षेत्र में समय से वर्षा नहीं होने से खेती में भी काफी प्रभाव पड़ रहा हैं,किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीँ धरती से पेड़ पौधों को अधिक मात्रा में काटा जा रहा है जिसका असर हमारे पर्यावरण पर नजर आ रहा है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने प्रभाकर कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रभाकर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बदलते मौसम के कारण हमारा खान-पान तो बदला ही है। इसके साथ ही खेती में यूरिया खाद का भी इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है।इसके साथ ही प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है।बारिश की कमी और अन्य कारणों से हम सभी का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। अगर अब भी हम नहीं थमे तो इसका बहुत ही बुरा परिणाम भविष्य में देखने को मिल सकता है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सविता ने योगेंद्र से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन से कृषि और आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।अभी गेहुँ की फसल लगी है, जो अनुकुल मौसम नहीं होने के कारण सूखने लगा है। जिसके कारण गेहुँ की फसल में दाने अच्छे नहीं आयेंगे।इसके साथ ही पानी का स्तर भी कम होने लगा है।जलवायु परिवर्तन से हो रहे फसलों के नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा करवाना चाहिए। मौसम में होने वाले बदलाव से होने वाली शारीरिक परेशानियों से बचने के लिए हमें मौसम के अनुकुल कपड़े पहनने चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता कृष्णा कुमार ने जगमोहन प्रताप से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की मनरेगा योजना के तहत होने वाले वृक्षारोपण से मौसम में अच्छा बदलाव आने की उम्मीद है। जिससे प्रदुषण में तो कमी आयेगी ही साथ ही कई पशु पक्षी और जानवरों की प्रजाति भी विलुप्त होने से बच जायेगी
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने समाजसेवी शकंर कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ते जा रहा है। जिसका दुष्परिणाम आम जनो में दिख रहा है वो जलवायु परिवर्तन का हिस्सा है। पेड़ पौधे को काटने के कारण जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। जिस कारण भी कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें