पाया गया अज्ञात बीमार बछड़ा प्रखंड मुख्यालय इस्थित कृषि विभाग कार्यालय के बरामदे में एक बछड़ा गंभीर रूप से बीमार पाया गया। तथा कृषि पदअधिकारी के अनुसार बीमार पशु की जानकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी को फ़ोन पर दिया जा चुका है। इस सम्बन्ध में बीडीओ का कहना है की पशु चिक्तिसक को फ़ोन किया जा चुका है, उनकी टीम जा कर पशु का इलाज करेंगे। वहीँ पशु के मालिक का पता नहीं चल पाया है

बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रितेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में रितेश कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण समय पर बारिश नहीं हो रहा।इससे कुआँ ,पोखर सभी सुख रहे हैं जिससे जानवरों ,पक्षियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है

बिहार राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से कुंदन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत बता रहे है कि जलवायु परिवर्तन से लोगों को काफी प्रभाव पड़ा है। मौसम में आए परिवर्तन से जीव जंतुओं को भी नुकसान हुआ है। वहीँ वर्षा होने के कारण किसानों द्वारा लगाए रबी फसल बरबाद हो गया है। वातावरण में ठण्ड होने से जीव जंतु के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है , लोग अनेक बिमारियों का शिकार हो रहे है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बदलते मौसम कार्यक्रम के तहत बता रहे है कि मौसम के बदलने से फिलहाल लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब मौसम सुबह के समय ठण्ड दोपहर में गर्मी और शाम ठण्ड इस तरह से परिवर्तित हो रहा है साथ में पछवा हवा लोगों को परेशान कर रही है। गेहूं ,चना जैसी फसलों पर भी पछवा का प्रभाव पड़ रहा है। पछवा हवा के कारण मौसम में हो रहे बदलाव से जीव जंतु पर भी प्रभाव पड़ रहा है। लोग सर्दी खांसी जुकाम से भी परेशान हो रहे है।

बिहार राज्य के जिला जमुई से योगेंद्र मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि बदलते मौसम की वजह से लोगों के जीवन में काफी प्रभाव पड़ रही है। आगे कह रहे है कि मौसम का असर लोगों के साथ ही जिव जंतुओं पर भी पड़ रही है कह रहे है की अभी के समाये में किसानों के रबी फसलों को काफी नुक्सान हो रही है साथ ही लोगों की तबियत भी बिगड़ रही हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला से रंजन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किसान इन दिनों पशुओं के चारा के लिए गांव-गांव घूम रहा है। फिर भी चारा नही मूल रहा है। चारा कहीं मिल भी रहा है तो,महंगे दामों पर मिल रहा है। जिसे किसान खरीदने में असमर्थ हैं। पशुपालन किसान के लिए चुनौती बन गया है

Transcript Unavailable.