बिहार राज्य के जिला जमुई से रजनीश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के विषय पर श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया जलवायु परिवर्तन से दलहन और तिलहन की फसल में बहुत नुकसान हुआ है। पहले मसूर की फसल 20 से 25 किलो तक हो जाती थी वही अब 5 से 10 किलो भी मुश्किल से होती है। सरसों की फसल भी बारिश ना होने की वजह से अच्छी नहीं हुई। गेहूँ की फसल में भी 30 % तक गिरावट हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।