बिहार राज्य के जमुई जिला से अमित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दक्षिण अफ्रीका की राजधानी शहर केपटाउन को दुनिया का पहला जल-विहीन शहर घोषित किया गया है, क्योंकि इसकी सरकार ने 14 अप्रैल, 2023 के बाद पानी की आपूर्ति करने में असमर्थता दिखाई है।वहां नहाने पर रोक लगा दी गयी है। 10 लाख लोगों के कनेक्शन काटने की तैयारी चल रही है,जिस तरह भारत में पेट्रोल पंप जाकर पेट्रोल खरीदा जाता है, वैसे ही वहां केपटाउन में जगह जगह पानी के टैंकर होंगे वहां 25लीटर पानी मिलेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और इससे जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन अब मानव जीवन के हर पहलू के लिए ख़तरा बन चुका है। यदि जलवायु परिवर्तन को समय रहते न रोका गया तो लाखों लोग भुखमरी, जल संकट और बाढ़ जैसी विपदाओं का शिकार होंगे। यह संकट पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। आने वाले समय में तापमान इस क़दर बढ़ जाएगा कि मानव जीवन पर संकट आ सकता है, और इन सब प्राकृतिक आपदाओं के फ़लस्वरूप कई प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं. मानव समाज के आगे यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए कुछ संभावित समाधान भी हैं. सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ने खैरा प्रखंड के ललदैया गांव निवासी कुंदन शर्मा से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी की आज के समय में प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसके साथ ही रासायनिक खाद के इस्तेमाल से हमें नुक्सान भी हो रहा है। लेकिन पेड़ लगाने से जिंदगी बच सकती है और जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।