बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड से वीरेन मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है इससे बचने के लिए लोगों को अपने खान पान पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आगे कह रहे है कि उनके क्षेत्र में समय से वर्षा नहीं होने से खेती में भी काफी प्रभाव पड़ रहा हैं,किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीँ धरती से पेड़ पौधों को अधिक मात्रा में काटा जा रहा है जिसका असर हमारे पर्यावरण पर नजर आ रहा है

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनीश कुमार ने शहवाज से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की बदलते मौसम के कारण लोगों को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हमेशा डर बना रहता है की कभी भी कोई बीमारी हमारे जीवन में दस्तक दे सकती है

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनीश कुमार ने विक्रमादित्य से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वर्त्तमान में ग्लोबल वार्मिंग बहुत बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।जिससे पर्यावरण संतुलित रहे। समुद्री जलस्तर के बढ़ने से प्राकृतिक आपदा भी बढ़ रही है। इसके साथ ही फसलें भी प्रभावित हो रही हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनीश कुमार ने बंटी कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि मौसम के बदलने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ठण्ड से जब गर्मी मौसम आता है तो शरीर उसे सहन नहीं कर पाती है। जिस कारण सर्दी खासी बुखार हो जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार राज्य के जिला जमुई से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि उनके स्कूल में पानी की सुविधा नहीं है इस लिए बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। आगे कह रही है कि स्कूल का नल खराब है जिस वजह से बच्चे अपने घरों से पानी पिने के लिए स्कूल ले कर जाते हैं

बिहार राज्य के जिला जमुई के सोनो प्रखंड से हरिकिशोर मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि बदलते मौसम की वजह से बारिश समय पर नहीं हो रही है।आगे कह रहे है कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण किसानों की खेती खराब होती जा रही है जिसे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।

बिहार राज्य के जिला जमुई से बलदेव मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बहुत से लोगों का तबियत खराब हो रहा है आये दिन तापमान बढ़ और घट रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा हैं। इससे बचने के लिए लोगों को पेड़ लगाना चाहिए ताकि समय पर वर्षा हो सके

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने समाजसेवी प्रदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। क्योंकि हम सभी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रकृति को नुकसान पहुँचा रहे हैं। जिसके कारण प्राकृतिक आपदा दस्तक दे रही हैं। इससे हमारा जन-जीवन प्रभावित होता है। इसके साथ ही गरीबों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें अपने क्रियाकलापों पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे कल-कारखानों से निकलने वाले धुँए में कमी आये। प्रदूषण कम हो और जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले आपदाओं से हम सुरक्षित रह सकें

बिहार राज्य के जमुई ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता रजनी कुमार ने प्रभाकर कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रभाकर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बदलते मौसम के कारण हमारा खान-पान तो बदला ही है। इसके साथ ही खेती में यूरिया खाद का भी इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है।इसके साथ ही प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है।बारिश की कमी और अन्य कारणों से हम सभी का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। अगर अब भी हम नहीं थमे तो इसका बहुत ही बुरा परिणाम भविष्य में देखने को मिल सकता है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से नरेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से किशन कुमार से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य एवं फसल पर पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण गेहूँ की फसल पछवा हवा के कारण बर्बाद हो रही है साथ में धुप और ठण्ड का भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे गेहूँ की फसल लगाए है ,जिसमें दो तीन बोरा यूरिया देते है और गनोड़ा का उपयोग नहीं करते है क्यूंकि उसके लिए वे समर्थ नहीं हैं। यूरिया से उपजाई फसल से बीमारी होने का खतरा बना रहता है इसलिए यूरिया की तुलना में गोबर खाद गनोड़ा का प्रयोग करना चाहिए